राष्ट्रीय

JIND BYPOLL RESULT: प्रतिष्ठा की लड़ाई में कांग्रेस को BJP ने दी मात, दिग्गज रणदीप सुरजेवाला हारे

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:34 AM IST
JIND BYPOLL RESULT: प्रतिष्ठा की लड़ाई में कांग्रेस को BJP ने दी मात, दिग्गज रणदीप सुरजेवाला हारे
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

जींद। भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुके जींद उपचुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां से कांग्रेस प्रत्यासी रणदीप सुरजेवाला हार गए हैं। कांग्रेस की हार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जींद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे हैं। जींद उपचुनाव के लिए मतदान के बाद आज सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई थी। अर्जुन स्टेडियम में हो रही मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस सीट पर 28 जनवरी को मतदान हुआ था।

जींद उपचुनाव में भाजपा के कृष्ण लाल मिड्ढा ने 12935 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 50566 वोट मिले। JJP पार्टी के दिग्विजय सिंह चौटाला को 37631 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को सिर्फ 22740 वोट ही हासिल हो सके।

भाजपा अब इस जीत को आगामी लोकसभा चुनाव में भी भुनाने की कोशिश करेगी। वहीं, कांग्रेस की हार से रणदीप सुरजेवाला का कद कम होने की आशंका है।

Next Story