राष्ट्रीय

REWA : बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा को आया भयानक गुस्सा, कहा निगम आयुक्त आये तो गड्ढा खोदकर गाड़ दो आरोप मै...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
REWA : बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा को आया भयानक गुस्सा, कहा निगम आयुक्त आये तो गड्ढा खोदकर गाड़ दो आरोप मै...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा निगम आयुक्त की कार्रवाई से नाराज बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बोल बिगड़ गए| उन्होंने आयुक्त के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि सभाजीत यादव अतिक्रमण हटाने आए तो गड्ढा खोदकर गाड़ दो, औजारों में धार लगाकर रख लो।आरोप मैं अपने ऊपर ले लूंगा। इसके लिए मिश्रा ने लोगों से अपील भी की है।

सांसद मिश्रा स्कीम नंबर 6 को लेकर अमरदीप गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने आयुक्त सभाजीत यादव के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का उपयोग किया। साथ ही आम जनता से अपील की सभाजीत यादव अतिक्रमण हटाने आए तो गड्ढा खोदकर गाड़ दो, औजारों में धार लगाकर रख लो।अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करते हुए सांसद ने कहा आरोप मैं अपने ऊपर ले लूंगा। यहां के निवासी ज्यादा फौजी हैं मुझे गर्व होगा। मिश्रा इतने पर भी नही रुके उन्होने आगे कहा कि सभाजीत यादव पाकिस्तान से भी खतरनाक है।

दरअसल, नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव ने नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर आईएचएसडीपी योजना के तहत आवंटित किए गए भवनों के निकाय की राशि को पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला से वसूलने की बात कही है। इस पत्र में निगमायुक्त ने विधायक राजेंद्र शुक्ला से करीब चार करोड़ 95 लाख रुपए का मांग पत्र जारी किया गया है। निगमायुक्त का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र शुक्ला ने चूना भट्ठा और रानी तालाब विस्थापितों से चुनाव के वक्त अपने मांग पत्र में लिखित रूप से यह वादा किया था उन्हें मुफ्त में जमीन के बदले में मकान दिया जाएगा। इसके बाद 2015 में बने मकानों पर तत्कालीन कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र शुक्ला के द्वारा हम ऑफिस में हितग्राहियों को मकान आवंटित कर दिए गए। जबकि उनसे निकाय की राशि वसूली की जानी थी। हितग्राहियों के द्वारा मकान आवंटित की राशि नहीं दिए जाने पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा वर्तमान में रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला से यह राशि वसूलने का आदेश जारी किया है। जिसको लेकर जमकर सियासत गर्माई हुई है।

Next Story