राष्ट्रीय

Live Chandrayaan-3 Landing Live Updates: भारत ने इतिहास रचा, चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर कामयाब लैंडिंग; जानिए लैंडिंग के बाद क्या होगा?

Aaryan Puneet Dwivedi
23 Aug 2023 6:11 PM IST
Updated: 2023-08-23 12:48:35
Chandrayaan-3 Landing Live Updates: भारत ने इतिहास रचा, चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर कामयाब लैंडिंग; जानिए लैंडिंग के बाद क्या होगा?
x
Chandrayaan-3 Landing Live Updates: 23 अगस्त की शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है।

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है. 23 अगस्त की शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है. जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने यह कारनामा कर दिखाया है. चंद्रयान-3 की चन्द्रमा में सफल लैंडिंग के बाद अब अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है. धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा. विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे.

Live Updates

  • 23 Aug 2023 6:15 PM IST

    PM मोदी ने दी बधाई, कहा- अब चंदामामा दूर के नहीं

    चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है। उसने 30 मिनट में चंद्रमा के अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया। 5 बजकर 30 मिनट पर शुरुआत में रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही। इसके बाद 5 बजकर 40 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की। तब उसकी चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी। आखिरकार लैंडर ने 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा। इस तरह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने के बाद पीएम मोदी ने देश वासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, अब चंदा मामा दूर के नहीं रहें. भारत ने इतिहास रच दिया है. हमारे वैज्ञानिकों ने ये कर दिखाया. हम चांद के दक्षिणी ध्रुव में पहुंचने वाले पहले देश बन गए हैं.

  • 23 Aug 2023 6:10 PM IST

    चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद अब क्या होगा?

    डस्ट सेटल होने के बाद विक्रम चालू होगा और कम्युनिकेट करेगा फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर रैंप से चांद की सतह पर आएगा। इसके पहिए चांद की मिट्‌टी पर अशोक स्तंभ और ISRO के लोगो की छाप छोड़ेंगे। विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की। ये फोटो वे पृथ्वी पर भेजेंगे।

  • 23 Aug 2023 6:08 PM IST

    Chandrayaan-3 Landing: अब विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार

    अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे।

  • 23 Aug 2023 6:04 PM IST

    चंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग

    भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है। चांद के इस हिस्से में यान उतारने वाला भारत पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।

  • 23 Aug 2023 6:01 PM IST

    लैंडर वर्टिकल पोजिशन में आया, धीरे-धीरे रफ्तार घट रही

    चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रोसेस शुरू हो गई है। वह अपनी कक्षा से चंद्रमा की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लैंडर वर्टिकल पोजिशन पर आ गया है। कुछ देर बाद ही वह चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेगा। मिशन कामयाब रहा, तो भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

  • 23 Aug 2023 5:56 PM IST

    14 जुलाई को लॉन्च किया था चंद्रयान-3

    ISRO ने चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41वें दिन बाद चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की प्लानिंग की गई है। इसरो का कहना है कि मिशन के सभी सिस्टम नॉर्मल हैं और उसकी लगातार जांच की जा रही है। लैंडिंग के एक घंटे 50 मिनट बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से बाहर निकलेगा। इतने समय में लैंडिंग की वजह से उड़ने वाली धूल शांत हो जाएगी।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story