राष्ट्रीय

UPSC CSE 2022 Topper बनीं इशिता किशोर, यूपीएससी टॉप 10 की लिस्ट देखें

UPSC CSE 2022 Topper बनीं इशिता किशोर, यूपीएससी टॉप 10 की लिस्ट देखें
x
UPSC CSE topper Ishita Kishore: UPSC CSE 2022 Result जारी हो गया है. देश की सबसे बड़ी परीक्षा में Top 3 में लड़कियां हैं

UPSC CSE 2022 Toppers: यूपीएसी सीएसई 2022 रिजल्ट (UPSC CSE 2022 Result) जारी कर दिया गया है. देश की सबसे बड़ी परीक्षा में Top 3 पोजीशन में आने वाली लड़कियां हैं. UPSC CSE Topper इशिता किशोर (Ishita Kishore) बनीं हैं जो DU के श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स की स्टूडेंट हैं.

यूपीएससी सीएसई टॉपर 2022

UPSC Top 3 में आने वाली कैंडिडेट्स का नाम क्रमशः इशिता किशोर, गरिमा लोहिया और हरथी है. UPSC CSE 2022 में कुछ 933 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए थे. जिनमे 613 मेल और 320 फीमेल कैंडिडेट्स थीं. इनमे से 345 कैंडिडेट्स सामान्य वर्ग के वहीं 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैंडिडेट्स थे. इनके अलावा 178 रिजर्व लिस्ट में रखे गए हैं.

कौन हैं यूपीएससी सीएसई टॉपर इशिता किशोर

Who is UPSC CSE topper Ishita Kishore: UPSC CSE 2022 की टॉपर इशिता किशोर ने दिल्ली युनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है. इशिता ने अपना ग्रेजुएशन इकॉनमिक्स में किया है. इशिता ने दो साल जॉब करने के बाद UPSC की तैयारी शुरू की थी.

UPSC CSE 2nd Topper गरिमा लोहिया ने DU के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है. गरिमा बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली हैं. गरिमा ने ग्रेजुएशन करने के तुरंत बाद ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी.

UPSC CSE 2022 Toppers List



UPSC CSE 2022

साल 2022 में UPSC ने 1162 पदों के लिए भर्ती निकाली थी. इसमें 151 पोस्ट इंडियन फारेस्ट सर्विस के लिए थीं. प्रिलिम्स में 5 लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे लेकिन मेंस में 13 हजार 90 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया। इसके बाद 2 हजार 529 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया और 1162 लोगों को चुना गया



Next Story