राष्ट्रीय

क्या आपके माता-पिता के लिए भी Aadhaar-PAN को लिंक करना है जरूरी? फटाफट One Click में जानें

PAN Aadhaar link
x
Aadhaar Pan Link: जिन लोगों ने आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है आने वाले दिनों में उनके लिए समस्या खड़ी हो सकती है।

Aadhaar Pan Link: आधार कार्ड के बारे में तो सभी जानते हैं कि यह एक जरूरी दस्तावेज में से एक है। आज के समय में बिना आधार कार्ड के कोई कार्य नहीं होते। लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी बहुत जरूरी दस्तावेज है। जिन लोगों ने आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है आने वाले दिनों में उनके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो 31 मार्च के पहले पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक अवश्य करवा ले।

लिंक करवाना है जरूरी

भारत सरकार द्वारा इसके लिए विशेष नियम बनाया गया है। कहा गया है कि 31 मार्च 2023 तक सभी पैन कार्ड धारकों को अपने पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवा लेनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो 1 अप्रैल के बाद आपका पैन कार्ड पूरी तरह से निष्क्रिय हो जाएगा। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में कुछ लोगों को लिंक न करवाने की छूट दी गई है।

आइए जाने किसे मिली है छूट

वैसे तो नियमानुसार सभी पैन कार्ड धारकों को अपने पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए कहा गया है। फिर भी कुछ स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कुछ लोगों को छूट प्रदान की है।

बताया गया है कि जम्मू और कश्मीर, असम और मेघालय राज्य में रहने वाले व्यक्तियों को छूट प्रदान की गई है।

आयकर अधिनियम 1961 के अनुसार नाथ रेसिडेंट टैक्सेबल पर्सन को छूट दी गई है।

इसी तरह बताया गया है कि जिन भारतीय पैन कार्ड धारक नागरिकों की उम्र 80 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है उन्हें छूट प्रदान की गई है।

साथ में जो भारत के नागरिक नहीं है उन्हें इस पर छूट प्रदान की गई है।

Next Story