राष्ट्रीय

IPS Officers Promotion 2023: आदेश जारी! राज्य के 13 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा

MP IPS Promotion 2023 News
x

MP IPS Promotion 2023

IPS Officers Promotion 2023: 13 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए तबादले का आदेश जारी किया है.

Himachal Pradesh IPS Officers Promotion 2023: देशभर में चल रहे तबादले के इस दौर में हिमाचल सरकार (Himachal Pradesh) ने 13 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए तबादले का आदेश जारी किया है। जारी किए गए आदेश में अधिकारियों को विशेष कार्य का जिम्मा दिया गया है। आइए जाने किन अधिकारियों को पदोन्नति और किस पे स्केल का लाभ दिया गया है।

किन अधिकारियों को पदोन्नति

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2005 बैच के आईजी रैंक के सुमेधा और संतोष कुमार को प्रमोशन देते हुए लेवल 14 पे स्केल दिया है।

इसी तरह 2009 बैच के आईपीएस गुरुदेव सिंह, विमुक्त रंजन और अनुपम शर्मा को पे स्केल 13 का लाभ देते हुए लाभान्वित किया है।

आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी, अभिषेक एस और अमित यादव को प्रमोट कर सीनियर टाइप लेवल 11 का पे स्केल दिया गया है।

आईपीएस डॉ वीरेंद्र कुमार, साक्षी वर्मा, डॉ मोनिका, डॉक्टर कार्तिकेय गोकुला चंद्रन तथा वीरेंद्र शर्मा को 12 ग्रेड लेवल पर का लाभ दिया गया है।

राजीव कुमार को मिली बड़ी जिम्मेवारी

प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार को युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक नियुक्त किया है। वही अभी तक खेल निदेसक कार्यभार संभाल रहे आईएफएस अधिकारी राजेश शर्मा को वन विभाग में वापस भेज दिया गया। इस संबंध में बुधवार को कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

380 नए प्रिंसिपल

हिमाचल सरकार ने सरकारी स्कूलों मै तैनात 380 प्रिंसिपलो की सूची जारी की है। इनमें वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले प्रिंसिपलो का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि इन प्रिंसपलों के रिटायर होने के बाद यह जगह खाली होगी। जिन्हें पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा।

Next Story