राष्ट्रीय

Indian Railways: दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनो के बदले रूट!

Indian Railways
x
Indian Railways: देश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा समस्तीपुर मण्डल पर दोहरीकरण के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

Indian Railways: देश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा समस्तीपुर मण्डल पर दोहरीकरण के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रेगुलेट रेलसेवाए (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 22.06.23 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा नरकटियागंज- सगौली स्टेशन के मध्य 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाए (प्रारंम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19269, पोरबदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनाक 23.06.23 को पोरबंदर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग संगौली-रक्सौल सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 25.06.23 व 28.06.23 को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी यह परिवर्तित मार्ग वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-संगोली होकर संचालित होगी।

इसी के साथ ही मिली जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा खामली खाट-मारवाड़ जं. स्टेशनो के मध्य भारी बारिश के कारण पूर्व में मावली-मारवाड़ जं.- मावली रेलसेवाओं को रदद किया गया था, परन्तु अब इन रेलसेवाओं को पुन रिस्टोर किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त रेलसेवाएं निम्नानुसार रि-स्टोर रहेगीः-

1. गाडी संख्या 09696, मावली-मारवाड जं. दिनांक 23.06.23 से अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 09695, मारवाड़ जं.- मावली दिनांक 24.06.23 से अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।

Next Story