राष्ट्रीय

Indian Railways: लांच किया गया IRCTC फर्स्ट पाड होटल, जाने क्या है यहाँ की सुविधाएं

Indian Railways: लांच किया गया IRCTC फर्स्ट पाड होटल, जाने क्या है यहाँ की सुविधाएं
x

Indian Railway IRCTC

यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC ने हाल ही में पाड होटल लांच किया है.

Indian Railways: मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर IRCTC की तरफ से उनका पहला 'पाड' होटल लॉन्च कर दिया है। इसका कॉन्सेप्ट रिटायरिंग पर आधारित है। आपको बता दे कि इंडियन रेलवे में इस व्यवस्था को पहली बार लॉन्च किया गया है। भारतीय रेलवे की तरफ से दी जाने वाली यह सुविधा हमारे देश के रेल यात्रियों के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकती है।

यह सुविधा उन ;लोगों के लिए काफी अच्छी रहेगी जो व्यावसायिक यात्राओं पर जाते हैं। अगर आप मुंबई का दौरा करने जा रहे हैं तो आप पाड होटल में जरूर ठहरे। रुकने के लिए यह होटल शानदार जगह है। इस होटल में आने वाले लोगों के लिए बहुत सी सुविधाये मुहैया कराई गई हैं। अगर किराये की बात करें तो बहुत कम खर्च में आप यहाँ बेहतरीन फेसिलिटी प्राप्त कर सकते हैं।

पाड होटल यात्रियों के लिए होगा बेहद सुविधाजनक

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पाड होटल में यात्रियों को बहुत सी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां यात्री फ्री वाईफाई की सुविधा का लाभ उठा सकेगा। यहाँ यात्रियों को साफ सुथरे वॉशरूम, शॉवर रूम, लगेज रूम, आदि सुविधाएं भी मिलेंगी। इन पाड रूम मे यात्री टीवी देख सकते हैं और चार्जिंग प्वाइंट से अपना मोबाइल/पीसी भी चार्ज कर सकते हैं।

यह एक तरह का लक्जरी होटल है जिसका निर्माण मुंबई स्थित सेंट्रल रेलवे स्टेशन के फर्स्ट फ्लोर पर हुआ है। यहां आपको ठहरने के लिए हाई क्लास की व्यवस्था मिलेगी। इस होटल में यात्रियों के सोने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है, यहाँ आपको आराम करने के लिए बहुत से छोटे-छोटे बेड मिलेंगे। इतना ही नहीं यह पाड रूम दिखने में एक कंपार्टमेंट के जैसे होगा।

सूत्रों के अनुसार अभी तक 48 पाड रूम का निर्माण किया गया है। इन रूम्स को दो केटागरिज मे डिवाइड किया गया है प्राइवेट पाड और क्लासिक । महिलाओं के लिए यहाँ आपको अलग व्यवस्था मिलेगी, यहाँ ऐसे पाड का भी निर्माण किया गया है जो विशेषकर महिलाओं के लिए होंगे । दिव्यांग लोगों की बात करें तो उनके लिए स्पेशल पाड का निर्माण किया गया है।

कितना होगा किराया?

यहां यात्रियों के लिए 12 से 24 घंटे तक ठहर सकते हैं। यहाँ का किराया ज्यादा नहीं हैं, पाड कैटागरीज के अनुसार यहाँ का किराया 999 रुपए से 1999 रुपये के बीच होगा। अगर यात्री प्राइवेट पाड लेते हैं तो उन्हे 1249 रुपये से 2499 रुपये के बीच किराया देना होगा।

Next Story