राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने भारतीय पीएम मोदी की पहल, G20 देश के नेताओं ने भी किया समर्थन

PM Modi Yojana
x
रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए पीएम की अपील को जी20 देश के नेताओ ने समर्थन किया है

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए दुनिया भर के लोग अब एक मत हो रहे है, दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की थी। पीएम मोदी की अपील को जी-20 देश के नेताओं ने भी समर्थन किया है।

शिखर सम्मलेन में उठा मुद्दा

जी20 देशो का शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया में हो रहा है। इस सम्मेलन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लिए हुए है। वे इन दिनों इंडोनेशिया के दौरे पर है। उन्होने अपनी स्पीच में रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को लेकर रूप से राष्ट्रपति से अपील की थी।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने की एकता की बात

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने अपनी स्पीच में एकता की बात कहते हुए जी20 शिखर सम्मेलन की बात की। उन्होने कंहा कि युद्ध से दुनिया में खाद्य-उर्जा सहित कई तरह की समस्या दुनिया भर आ रही है।

पीएम मोदी ने कही यह बात

भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कंहा कि यूक्रेन विवाद को सुलझाने लिए युद्धविराम होना चाहिए। उन्होने कंहा कि दुनिया भर में कोविड-19, जलवायु परिवर्तन और युक्रेन संकट के चलते वैश्विक आपूर्ति बिगड़ रही है। शिखर सम्मेलन में खाद्य-उर्जा सुरक्षा को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र में पीएम मोदी ने कई अंहम बिन्दुओं पर अपनी बात रखी है। जिसमें उन्होने दुनिया भर में आ रही समस्याओं पर चिंता जाहिर की है।

गैस-तेल पर न हो प्रतिबंध

प्रधानमंत्री मोदी ने कंहा कि रूस-युक्रेन के युद्ध के बीच किसी भी देश को गैस, तेल उर्जा आदि पर प्रतिबंध नही लगाना चाहिए। उन्होने इस दौरान बताया कि भारत स्वच्छ उर्जा एवं पर्यावरण पर प्रतिबद्ध है।

ज्ञात हो कि जी20 शिखर सम्मेलन के इस सत्र में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव सहित कई विश्व नेताओं ने हिस्सा लिया।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story