राष्ट्रीय

Prithvi Shaw: बिजनेसमैन पृथ्वी शॉ के लिए किया आपत्तिजनक ट्वीट, प्रशंसकों ने जमकर ली क्लास

Sanjay Patel
13 Aug 2023 9:22 AM GMT
Prithvi Shaw: बिजनेसमैन पृथ्वी शॉ के लिए किया आपत्तिजनक ट्वीट, प्रशंसकों ने जमकर ली क्लास
x
Indian Cricketer Prithvi Shaw News: एक शख्स ने पृथ्वी शॉ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसको सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पसंद नहीं किया और उसकी जमकर क्लास ली। जिसके बाद उनके द्वारा माफी मांगी गई।

Indian Cricketer Prithvi Shaw News: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। कुछ लोगों को उनकी तूफानी पारी काफी पसंद आई। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके द्वारा उनकी फिटनेस को लेकर आलोचना भी की गई। इसी दौरान एक शख्स ने पृथ्वी शॉ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।

जिसको सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पसंद नहीं किया और उसकी जमकर क्लास ली। पृथ्वी शॉ ने नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के वनडे कप टूर्नामेंट में समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों पर 244 रन की पारी खेली। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गए।

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के फैंस भड़क गए

क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने नॉर्थम्पटनशायर की ओर से इंग्लैंड के वनडे कप टूर्नामेंट में समरसेट के खिलाफ दमदार पारी खेली। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा और आलोचना का दौर प्रारंभ हो गया। अंकुर नागपाल नाम के भारतीय-अमेरिकी उद्यमकी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा - भारत का खानपान और जेनेटिक्स बेजोड़ है। ये 23 साल का इंडियन एथलीट हैं। उनके इसी एक्स पर अंकुर वारिकू नाम के यूजर द्वारा लिखा गया ‘और इनकी मां को लगता है कि ये पतला हो गया है।’ जिसके बाद पृथ्वी शॉ के फैंस सोशल मीडिया पर भड़क गए। फैंस ने दोनों की जमकर क्लास लगाई। दरअसल पृथ्वी शॉ जब चार वर्ष के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया था। फैंस द्वारा अंकुर को ट्रोल किया गया जिसके बाद उनके द्वारा माफी मांगी गई।

किए गए पोस्ट पर अंकुर ने मांगी माफी

सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट पर पृथ्वी शॉ के फैंस ने अंकुर को ट्रोल किया। जिसके बाद अंकुर ने लिखा, ‘लोगों के कमेंट के बाद मुझे अपनी गलती के बारे मे ंपता चला। यह तस्वीर पृथी शॉ की है जिन्होंने चार साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था। मुझे अपने पोस्ट पर गर्व नहीं है। मैंने बहुत बड़ी गलती की।’ अंकुर ने पृथ्वी शॉ को टैग करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट ज्यादा नहीं देखते हैं। जिसके कारण उन्हें पता नहीं था कि अंकुर वारिकू के यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और उन्हें 80 लाख से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

वर्ष 2021 में खेला था अंतर्राष्ट्रीय मैच

पृथ्वी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया। वह आगामी आयरलैंड सीरीज और एशियाई खेलों के लिए दूसरे दर्जे की भारतीय टी-20 अंतर्राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। भारतीय टीम की दौड़ से पृथ्वी शॉ पिछले दो वर्ष से बाहर चल रहे हैं। उनके द्वारा भारत के लिए पिछले मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के दौरे पर खेला गया था।

Next Story