राष्ट्रीय

India vs New Zealand Series: Team India को बड़ा झटका, Rohit Sharma वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर!

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
India vs New Zealand Series: Team India को बड़ा झटका, Rohit Sharma वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर!
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

हैमिल्टन। India vs New Zealand series: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। BCCI सूत्रों के मुताबिक सलामी बल्लेबाज Rohit Sharma पिंडली में चोट के चलते वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के 5वें और अंतिम मैच के दौरान Rohit Sharma को चोट लगी थी। बल्लेबाजी के दौरान वे रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और बाद में फील्डिंग के लिए भी नहीं उतरे।

बता दें कि माउंट माउंगानुई में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और अंतिम मैच खेला गया। भारत ने ये मुकाबला 7 रन से जीता और सीरीज 5-0 से जीतकर इतिहास रचा। ये पहला मौका है कि किसी टीम ने टी20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया। इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए टीम के नियमित कप्तान Virat Kohli को आराम दिया गया और रोहित शर्मा ने कप्तानी संभाली। रोहित ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। पर पारी के दौरान ही उन्हें पिंडली में चोट लगी और बाद में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। बाद में वे फील्डिंग के लिए भी नहीं उतरे।

रोहित हुए बाहर अब पीटीआई ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि रोहित वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित अंतिम टी20 मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। अर्द्धशतक के बाद रोहित को मांसपेशियों में खिंंचाव की परेशानी आना शुरू हुई। जब उन्होंने छक्का जमाया उसी दौरान उनकी बाईं पिंडली में चोट लग गई और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। रोहित ने 41 गेंदों में 60 रन बनाए जिनमें 3 चौकों और 3 छक्के शामिल थे। टीम के डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए थे, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी चोट ठीक नहीं हुई है और इससे उबरने के लिए के लिए 4 से 5 सप्तान का समय लगेगा।

मयंक, पृथ्वी या राहुल सूत्रों के मुताबिक अब टीम में मयंक अग्रवाल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं टेस्ट में पृथ्वी शॉ पहले से ही ओपनर के रुप मौजूद है। उधर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे केएल राहुल भी टेस्ट टीम के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

वनडे और टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 5 फरवरी बुधवार को हैमिल्टन में पहले मैच के साथ होगा। इसके बाद दूसरा वनडे 8 फरवरी शनिवार को ऑकलैंड और तीसरा वनडे 11 फरवरी मंगलवार को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। इसके बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 से 25 फरवरी तक वेलिंगटन में और दूसरा टेस्ट 29 फरवरी से 4 मार्च तक क्राइस्टचर्चा में खेला जाएगा।

Next Story