राष्ट्रीय

भारत ने श्रीलंका को मदद के लिए भेजा 36 हाज़र टन पेट्रोल और 40 हज़ार टन डीजल

भारत ने श्रीलंका को मदद के लिए भेजा 36 हाज़र टन पेट्रोल और 40 हज़ार टन डीजल
x
श्रीलंका: भारत ने अपने पडोसी देश श्रीलंका की मदद के लिए पहले 90 करोड़ डॉलर की मदद की थी और अब करोड़ों रुपए का ईंधन दिया है

भारत ने की श्रीलंका की मदद: श्रीलंका की हालत से आप वाकिफ होंगे, वहां लोग भीषण महंगाई का सामना कर रहे हैं. 12-12 घंटे बिना बिजली के काट रहे हैं. परीक्षाएं इस लिए रद्द हुई हैं क्योंकि स्याही और कागज खरीदने के पैसे नहीं है. देश में 5 दिन के लिए एमरजेंसी लगा दी गई थी. श्रीलंका गरीबी, भुखमरी, महंगाई और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है।

ऐसे में भारत ने विपदा में फंसे पडोसी देश की मदद करने के लिए बुधवार को 36,000 टन पेट्रोल और 40,000 टन डीज़ल भेजा है। इस मदद से श्रीलंका को राहत मिलेगी। केंद्र सरकार ने श्रीलंका की यह चौथी बार मदद की है।

भारत ने अबतक श्रीलंका की मदद के लिए क्या-क्या दिया

श्रीलंका की डूबती इकोनॉमी को बचाने के लिए भारत ने 1 बिलियन डॉलर का कर्ज दिया इससे पहले 90 करोड़ डॉलर रुपए दिए थे, और अब 36 हज़ार टन पेट्रोल और 40 हज़ार टन डीज़ल दिया है। भारत ने अबतक श्रीलंका को 2.70 मीट्रिक टन से ज़्यादा ईंधन दिया है। श्रीलंका में हॉस्पिटल और स्वास्थ्य सेवाएं भी ठप्प हो गई हैं ऐसे में लोगों की मदद के लिए भारत ने जरूरी दवाइयां भी भेजी हैं.

एक बिलियन डॉलर का कर्ज देगा भारत

श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार बहुत कम हो गया है. देश पर कई बिलियन डॉलर का कर्ज है. चीन का श्रीलंका 7 बिलियन डॉलर का कर्जदार है. ऐसे में जहां लोन देने वाले देश अपना पैसा वापस मांग रहे हैं वहीं भारत श्रीलंका की मदद के लिए कर्ज दे रहा है. भारत ने श्रीलंका की मानवीय मदद के साथ आर्थिक मदद कर रहा है. केंद्र सरकार ने श्रीलंका को 1 बिलियन डॉलर देने का एलान किया है।

Next Story