राष्ट्रीय

IND vs NZ ODI: टेलर ने तोड़ा Team India का सपना, New Zealand की रिकॉर्ड जीत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
IND vs NZ ODI: टेलर ने तोड़ा Team India का सपना, New Zealand की रिकॉर्ड जीत
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड (Inida vs New Zealand) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच में टीम इंडिया 347 रन का बचाव करने में पूरी तरह से नाकाम रही. न्यूजीलैंड के लिए हेनरी निकोल्स, फिर टॉम लाथम के साथ रॉस टेलर ने शतक के साथ शानदार बैटिंग की.

न्यूजीलैंड की रिकॉर्ड जीत 47वें ओवर में बुमराह ने अपने आखिरी ओवर में 3 रन दिए. अब न्यूजीलैंड को 18 गेंद पर 14 रन की जरूरत थी. इसके बाद शार्दुल ठाकुर के ओवर में मिचेल सैंटनर ने एक छक्का और एक चौका लगाकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी. इसके बाद शमी के ओवर में टेलर (109) ने एक रन लेकर जीत की औपचारिकता पूरी की. न्यूजीलैंड: 348/6 (48.1 ओवर)

जल्दी जल्दी गिरे दो विकेट 43वें ओवर में मोहम्मद शमी ने वाइड सहित 8 रन दिए. इसके बाद कुलदीप के ओवर में रॉस टेलर ने अपना शतक पूरा किया. इसके बाद बुमराह ने भी अपने ओवर में 4 रन दिए. आखिरी तीस गेंदों में न्यूजीलैंड को 21 रन की जरूरत थी. 46वें ओवर में शमी ने जिमी नीशम को लॉन्ग ऑन पर केदार जाधव के हाथों कैच कराया. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रैंड होम भी रन आउट हो गए.

Next Story