राष्ट्रीय

IND Vs NZ 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
IND Vs NZ 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

डिजिटल डेस्क, ऑकलैंड। लोकेश राहुल (57) के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने यहां ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से रौंद दिया। इसके साथ ही टीम ​​इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 132 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से लोकेश राहुल को अर्धशतकीय पारी के लिए मैन आफ का पुरस्कार दिया गया। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले टी-20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी थी। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 29 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

भारत की पारी: न्यूजीलैंड से मिले 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने आठ रन के स्कोर पर ही ओपनर रोहित शर्मा (8) का विकेट खो दिया। इसके कप्तान विराट कोहली (11) भी टीम के 39 के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान के आउट होने के बाद लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर (44) ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी करके भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।

राहुल ने 50 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के, जबकि अय्यर ने 33 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के लगाए। शिवम दुबे चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दो और ईश सोढी ने एक विकेट हासिल किया।

न्यूजीलैंड की पारी इससे पहले, भारत ने अपने गेंदबाजों की किफायती गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 132 रनों पर रोक दिया। न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल (33) और कोलिन मुनरो (26) ने 5.6 ओवरों में पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद मेजबान टीम धीमी पड़ गई और 81 रन तक उसने अपने चार विकेट गंवा दिए। इन चार विकेटों में गुप्टिल और मुनरो के अलावा कोलिन डी ग्रैंडहोम (3) और पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले कप्तान केन विलियम्सन (14) के विकेट भी शामिल हैं।

आखिर के ओवरों में रॉस टेलर (18) और टिम सिफर्ट (नाबाद 33) ने पांचवें विकेट के 44 रनों की साझेदारी करके कीवी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टेलर का विकेट टीम के 125 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में गिरा। न्यूजीलैंड के लिए गुप्टिल ने 20 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के, मुनरो ने 25 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का और सिफर्ट ने 26 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के लगाए।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने अपने चार ओवरों में मात्र 18 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। उनके अलावा शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। मोहम्मद शमी ने भी चार ओवरों में केवल 22 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मार्टिन गुप्टिल कै. कोहली बो. शार्दुल 33 20 4 2
कॉलिन मुनरो कै. कोहली बो. शिवम 26 25 2 1
केन विलियम्सन कै. चहल बो. जडेजा 14 20 0 0
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. एंड बो. जडेजा 3 5 0 0
रॉस टेलर कै. रोहित बो. बुमराह 18 24 0 0
टिम शिफर्ट नाबाद 33 26 1 2
मिशेल सेंटनर 0 0 0 0

रन: 132/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 5. विकेट पतन: 48/1, 68/2, 74/3, 81/4, 125/5. गेंदबाजी: शार्दुल ठाकुर: 2-0-21-1, मोहम्मद शमी: 4-0-22-0, जसप्रीत बुमराह: 4-0-21-1, युजवेंद्र चहल: 4-0-33-0, शिवम दुबे: 2-0-16-1, रविंद्र जडेजा: 4-0-18-2.

स्कोरकार्ड: भारत

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
रोहित शर्मा कै. टेलर बो. साउदी 8 6 2 0
लोकेश राहुल नाबाद 57 50 3 2
विराट कोहली कै. शिफर्ट बो. साउदी 11 12 1 0
श्रेयस अय्यर कै. साउदी बो. सोढ़ी 44 33 1 3
शिवम दुबे नाबाद 8 4 0 1

रन: 135/3, ओवर: 17.3, एक्स्ट्रा: 7. विकेट पतन: 8/1, 39/2, 125/3. गेंदबाजी: टिम साउदी: 3.3-0-20-2, हामिश बेनेट: 3-0-29-0, ब्लेयर टिकनेर: 3-0-34-0, मिशेल सेंटनर: 4-0-19-0, ईश सोढ़ी: 4-0-33-1.

Next Story