राष्ट्रीय

2023 में कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले! 63000 से 96000 रुपए तक बढ़ जाएगी सैलरी, फटाफट जाने?

2023 में कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले! 63000 से 96000 रुपए तक बढ़ जाएगी सैलरी, फटाफट जाने?
x
सातवें वेतन आयोग में एक बड़ा संशोधन किया गया था। जिसका लाभ कर्मचारियों को अभी भी प्राप्त होगा।

Central Employee salary Hike 2023: सातवें वेतन आयोग में एक बड़ा संशोधन किया गया था। जिसका लाभ कर्मचारियों को अभी भी प्राप्त होगा। कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमैन फैक्टर का अहम रोल माना जाता है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में बड़ी सौगात प्राप्त होगी। अंदाजा लगाया जाता है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में 49 से 96 हजार रुपए का इजाफा हो सकता है। जानकारो की माने तो बजट सत्र के पहले सरकार कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर विचार करती है।

कर्मचारियों की मांग होगी पूरी

केंद्रीय कर्मचारी संगठन आयोग की सिफारिशों के तहत फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। फिटमेंट फैक्टर केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी तय करने का पैमाना है। इसकी वजह से ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक वृद्धि होती है। इसीलिए फिटमेंट फैक्टर का सैलरी बढ़ोतरी में अहम रोल माना गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जनवरी 2023 को पेश होने वाले बजट के बाद सरकार इसमें फैसला ले सकती है।

क्या है सैलरी की अंकगणित

सामान्य तौर पर बताया गया है अगर फिटमेंट फैक्टर 3 प्रतिशत बढ़ता है तो मिनिमम बेसिक सैलेरी 18 हजार रुपए से बढ़कर 21 हजार रुपए हो जाएगी। अगर यह वृद्धि 3.68 की जाती है तो सैलरी 26 हजार रुपए हो जाएगी। साथ ही अन्य भक्तों को जोड़ने के बाद पूरक सैलरी 95000 से आगे निकल जाएगी।

Next Story