राष्ट्रीय

करोड़ो किसानो के लिए जरूरी खबर, अब बोरी में नहीं मिलेगी DAP खाद, फटाफट से जानें

DAP Fertilizer News
x
DAP Fertilizer News: कृषि के क्षेत्र में लगातार नए नए अनुसंधान हो रहे हैं। नैनो यूरिया की तरह अब नैनो डीएपी भी विकसित की गई है।

कृषि के क्षेत्र में लगातार नए नए अनुसंधान हो रहे हैं। किसानों को साधन सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। नैनो यूरिया की तरह अब नैनो डीएपी भी विकसित की गई है। आने वाले दिनों में अब किसानों को डीएपी की 50 किलो की बोरी घर ले जाने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। छोटा बोतल ले जाकर खेत में डालने के बाद 50 किलो डीएपी के बराबर फसलों का उत्पादन होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना पूर्ण स्वरूप ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि इस नैनो डीएपी का उपयोग करने के बाद किसानों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि नैनो डीएपी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर रही है। इसके पहले नैनो यूरिया का उत्पादन तेजी के साथ शुरू किया गया है। किसान इसका उपयोग कर रहे हैं और इसका परिणाम भी सकारात्मक आया है। उन्होंने कहा कि नैनो डीएपी का उपयोग करने से आत्मनिर्भर भारत के विजन को पूरा करने में मदद मिल रही है। एक बोरी डीएपी के स्थान पर केवल एक बोतल डीएपी का उपयोग किसानों को करना होगा।

विदेशों से मगानी पड़ती है डीएपी

यूरिया के बाद डीएपी दूसरी ऐसी खाद है जिसका सर्वाधिक उपयोग किसानी में किया जाता है। देश में हर वर्ष 10 से 12 मिलियन टन खाद की खपत देश में होती है। अगर उत्पादन की बात करें तो देश में केवल 4 से 5 मिलियन टन है। ऐसे में डीएपी आयात किया जाता है।

बाजार में होगा उपलब्ध

केंद्र सरकार की सहकारी संस्था इफको नैनो डीएपी का फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर मैं शामिल करेगी। ऐसा करने से बहुत जल्दी किसानों को नैनो डीएपी मिल पाएगी। सरकार द्वारा इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Story