राष्ट्रीय

लाखो कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना, 8वे वेतन आयोग को लेकर आई बड़ी UPDATE, जानें

Government Employees News
x
8th Pay Commission News: एक ओर जहां केंद्रीय कर्मचारी दिए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं, वही कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का भी इंतजार है।

एक ओर जहां केंद्रीय कर्मचारी दिए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं, वही कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का भी इंतजार है। यह इंतजार क्यों है आज इस पर जानकारी देंगे। संभव है नए वित्तीय बजट के समय वित्त मंत्री सैलरी बढ़ोतरी का नया फार्मूला दे सकती है। क्योंकि पूर्व में वित्त मंत्री द्वारा सातवें वेतन आयोग के समय सैलरी बढ़ोतरी पर नए फार्मूले की आवश्यकता बताई थी। जानकारों का कहना है कि इस चर्चा पर विराम नहीं लगा है।

डीए में बढ़ोतरी तय

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। कर्मचारियों को इंतजार है कि इस बार सैलरी में महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा होगी। अभी तक के प्राप्त आंकड़े के अनुसार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अगर इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो कुल 41 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

कैसे बढ़ती है कर्मचारियों की सैलरी

जानकारी के अनुसार सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन पूर्व के वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली ने एक नए फार्मूले पर फोकस किया था। जिसमें कहा गया था कि फिटमेंट फैक्टर के द्वारा जब सैलरी बढ़ाई जाती है उस समय बड़े लेवल के कर्मचारियों को ज्यादा फायदा होता है जबकि निम्न स्तर के कर्मचारी की सैलरी में उतना इजाफा नहीं होता।

वर्ष 2014 में सातवें वेतन आयोग के समय फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। अभी आठवां वेतन आयोग लागू होने में 1 वर्ष बाकी है। माना जा रहा है कि इस बार बजट सेशन के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली के फार्मूले पर फोकस कर सकती है।

कैसा होगा नया फार्मूला

चल रही चर्चा के अनुसार छोटे स्तर के कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने के लिए नए वेतन आयोग के गठन की दिशा में काम नहीं करना चाहिए। इसके बजाय हर वर्ष कर्मचारियों की सैलरी में उनके परफारमेंस के आधार पर वेतन बढ़ोतरी की जानी चाहिए। इससे छोटे स्तर के कर्मचारियों को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।

Next Story