राष्ट्रीय

IMD Weather Alert 24 July 2023: इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी, चेक करें अपने इलाके का हाल

IMD Weather Alert 24 July 2023
x
IMD Heavy Rainfall Alert 24 July 2023: देश भर में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। पिछले दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है।

IMD Heavy Rainfall Alert 24 July 2023: देश भर में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। पिछले दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई इलाको में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्‍ट्र तथा गुजरात में आज यानि सोमवार 24 जुलाई को कहीं-कहीं अत्यधिक तेज वर्षा (Heavy Rainfall) होने की संभावनाजताई है।

मौसम विभाग ने इसको लेकर कहा की बे ऑफ़ बंगाल के पश्चिम मध्य और उत्‍तर पश्चिम में चक्रवात बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में इसी स्‍थान पर लो प्रेशर एरिया का क्षेत्र बन सकता है, जिसकी वजह से देश में कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है।

मध्य महाराष्‍ट्र में पालघर, ठाणे और रायगढ़ सहित सात जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। विभाग ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में न जाने और जर्जर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश के आसार

बता दें की मुआसँ विभाग ने जानकारी दी की छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, रॉयलसीमा, कर्नाटक, केरल और माहे में आज तेज बारिश हो सकती है। देश के मध्य भाग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

जानकारी के अनुसार देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में कल से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। मौसम ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और राजस्थान में तेज वर्षा होने के आसार जतायें है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story