राष्ट्रीय

मुकेश अंबानी जैसी दौलत चाहिए तो होलिका दहन की रात करे आटे के दीपक का टोटका, घर में गिरेंगे पैसे ही पैसे

मुकेश अंबानी जैसी दौलत चाहिए तो होलिका दहन की रात करे आटे के दीपक का टोटका, घर में गिरेंगे पैसे ही पैसे
x
होलिका दहन (Holika Dahan 2022) की रात कुछ आसान टोटके करके आप मालामाल बन सकते है. मुकेश अंबानी जैसी दौलत पाने के लिए ये आसान टोटके आपको करना चाहिए.

Holika Dahan Kab Hai: होलिका दहन (Holika Dahan 2022) के दिन कई ऐसे उपाय किए जा सकते हैं जिनको करने से पीढ़ियों का कर्ज उतर जाता है। वही घर में धन की आवक बढ़ती है। आटे के दीपक (Aate Ke Deepak Ka Totka) का उपाय सदियों से चला आ रहा है। कई जगह तो यह प्रथा के रूप में विकसित हो गया है। होलिका दहन के दिन इन उपायों को करने से इनके नतीजे बहुत जल्दी दिखने लगते हैं। होलिका दहन के दिन को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। होलिका दहन की रात अगर आपने इस टोटके को कर लिए तो आपके पास मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की तरह दौलत हो सकती है. साथ ही कई समस्या से मुक्ति मिल सकती है. चलिए जानते है इसके बारे में..

कर्ज से मुक्ति पाने

कर्ज के बोझ में दबे हुए हैं तो आपको एक आसान सा उपाय होलिका दहन के दिन कर लेना चाहिए। इस उपाय को करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। जीवन में आ रही कई तरह की बाधाएं भी दूर होती हैं। बताया गया है कि होलिका दहन (Holika Dahan 2022) की रात आटे के दीपक (Aate Ke Diye) का उपाय अवश्य करें।

क्या है विधि

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आटे को गूथकर पांच मुखी दीपक बनाएं। सरसों का तेल डालें और साथ में थोड़ा सा काला तिल डालें। एक बतासा थोड़ा सा सिंदूर और तांबे का एक सिक्का डाल दें।

अब इस दीपक को लेकर होलिका दहन के अवसर पर जाएं। जब होलिका दहन शुरू हो जाए तो उस अग्नि से दीपक को जलाएं। इस दीपक से अपने घर की आरती करें। इसके पश्चात उस जलते हुए दीपक को ले जाकर किसी सुनसान जगह पर छोड़ दें।

वही बात का विशेष ध्यान रखें कि दीपक को रखने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। घर आने के बाद प्रवेश करने से पहले घर के बाहर अपने हाथ पैर धोए। इसके बाद घर में प्रवेश करें।

कहा इस उपाय को करने से अवश्य ही आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति में सुधार शुरू हो जाएगा। यहां तक जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में कई तरह की दैहिक दैविक कष्ट दूर हो जाते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story