
अगर आपके घर में हो रही है ऐसी हरकते तो समझ ले घर में है भूतो का निवास, खबर पढ़ कांप उठेगी रूह!

भूत-प्रेत का नाम सुनते ही हमारे मन में डर सवार हो जाता है. अक्सर भूत-प्रेत की कहानियां हमारे बड़े या हमारे दोस्त सुनते है जो वाकई में एक प्रकार का मजाक रहता है. यही नहीं हम भुतही फिल्मे देखकर अपना मनोरंजन भी करते है. लेकिन क्या आपको पता है की सच में भूत होते है लेकिन कभी हमें नजर नहीं आते है. एक कहावत में कहा गया है की जैसे हम हवा को महसूस करते है वैसे भूत भी हमें महसूस होते है. लेकिन कई बार ये भी देखा गया है की कई लोगो को भूत दिखे भी है. आज ऐसा ही किस्सा आपको हम बताने जा रहे है जिसमे आपके घर की हरकतों से पता चल जायेगा की आपके घर में भूत निवास कर रहे है.
ये है भूतो के होने की हरकते
घड़ी का बार-बार रुकना
-आपने घड़ी में नई बैटरी डाली हो, फिर भी एक निश्चित समय पर वो अकसर रुक जाती है तो समझ लीजिए कि आपके आस-पास कोई है। साथ ही अगर आपकी अपनी जिंदगी से जुड़ी किसी दुर्घटना या किसी इन्सान की याद दिलाता हो, जो इस समय दुनिया में नहीं है तो समझ जाइये उस इन्सान की आत्मा आपसे कुछ कहना चाहती है।
रात में आवाजें सुनाई देना
यदि आपको रात में किसी के चलने की, दरवाजे पर दस्तक की, कोई सामान गिरने की, पायलकी खनन जैसी आवाजे सुनाई देती हैं तो समझ जाइए कि आपके घर में कुछ गड़बड़ हैं।
तितलियों का झुण्ड दिखाई देना
प्राचीन चीनी मान्यताओं के अनुसार, तितलियां उन प्राणियों का प्रतीक हैं जो मर चुके हैं और एक शरीर से दूसरे शरीर में जाने के लिए छोटा-सा सफ़र तय कर रही हैं। अगर किसी इन्सान की मौत के बाद आपको तितलियों का झुण्ड उड़ता दिखाई दे तो समझ जाइये आपका वो नजदीकी इन्सान दूसरी दुनिया के सफर पर निकल चुका है।
काली परछाई का दिखना
यदि आपको अचानक से कोई परछाई दिखे और आस पास कोई इंसान या जानवर ना हो तो समझ जाओ घर में आपके अलावा भी कोई हैं। य़ायद वो आपसे बात भी करना चाहता है।
बंद कंप्यूटर का अपने आप चालू हो जाना
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में रात को अचानक से सारे कंप्यूटर अपने आप चालू हो जाने की खबरें एक बार सामने आई थीं। उन सभी पर गूगल सर्च भी किया हुआ पाया गया। उस कोर्ट में लोगों का मानना है कि भूतों का डेरा है। वैसे ही अगर आपके बंद कंप्यूटर में ऐसे मेल्स मिलें, जो आपने कभी सेंड ही नहीं किये या फिर किसी ऐसे इन्सान की तस्वीर जो मर चुका हो, तो यह इशारा है किसी का आपके आस-पास होने का होता है।
जानवरों का अजीब व्यवहार
आपके घर का पालतू जानवर (कुत्ता, बिल्ली) कुछ अजीब व्यवहार करने लगे या रात में बिना किसी वजह के आवाजे निकलने लगे तो समझ जाइए वो घर में किसी अनजान की मौजूदगी से परेशान हैं।
रोने की आवाजे आना
यदि आपको देर रात किसी के रोने या सिसकियां लेने की आवाजें सुनाई देती हैं तो समझ जाइए कोई दुखी आत्मा आपके घर में वास कर चुकी हैं। जो परेशान है।
लगातार कोई आप को देख रहा हो
कई बार हमें लगता हैं कि कोई हमारा पीछा कर रहा हैं या हमें लगातार कोने में खड़ा देख रहा हैं लेकिन जब हम पीछे मूड़ के देखते हैं तो वहां कोई नहीं होता हैं। यह संकेत आपके लिए सही नहीं हैं।
बल्ब का जलना और बुझना
आपको यह बात सुन के मजाक लगे पर आध्यात्मिक गुरुओं और मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि आत्माओं का इलेक्ट्रिसिटी पर नियंत्रण होता है। आपने कभी-कभी देखा होगा ,आपका नया बल्ब भी अजीबोगरीब तरीके से जलने या बुझने लगता है। यह सब किसी आत्मा की मौजूदगी का प्रमाण हो सकता है।




