राष्ट्रीय

ICC World Cup INDvsAUS: विरोध के बावजूद बलिदान बैज वाले ग्लव्स के साथ उतर सकते हैं धोनी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:37 AM IST
ICC World Cup INDvsAUS: विरोध के बावजूद बलिदान बैज वाले ग्लव्स के साथ उतर सकते हैं धोनी
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

ओवल। विश्व कप क्रिकेट में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबला होना है, लेकिन सभी की नजर महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स पर टिकी है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या धोनी सेना के बलिदान बैज वाले दस्ताने पहनकर उतरेंगे या नहीं। टीम इंडिया के खेमे से खबर है कि विरोध के बावजूद धोनी बलिदान बैज वाले दस्ताने पहन कर मैच खेल सकते हैं।

हालांकि इस पर अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले होगा। बता दें, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद आईसीसी ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ी का साथ दिया था, लेकिन आखिरकार आईसीसी ने पाबंदी लगा दी। इस मामले में पूरी टीम इंंडिया अपने माही के साथ खड़ी है।

धोनी को मिला गंभीर का साथ इस बीच, देश में धोनी को लगातार समर्थन मिल रहा है। अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने धोनी का समर्थन करते हुए कहा है कि उनके ग्लब्स पर लगे बैज में कुछ भी गलत नहीं है। बकौल गंभीर,- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का काम क्रिकेट का ठीक तरह से संचालन करना है, न की यह देखना की कौन अपने ग्लब्स पर किस तरह का लोगो लगा रहा है। आईसीसी को यह देखना चाहिए कि मैचों में 300-400 रनों का स्कोर न बने। आईसीसी को ऐसी पिच तैयार कराना चाहिए जिस पर गेंदबाजों के लिए भी मदद हो, न की सिर्फ बल्लेबाजों को मदद मिले। ग्लब्स पर लगे बैज के मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया।

Next Story