राष्ट्रीय

ICC ODI Rankings: विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह टॉप पर कायम

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:38 AM IST
ICC ODI Rankings: विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह टॉप पर कायम
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल के बाद चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ। इस रैंकिंग में सेमीफाइनल और फाइनल के प्रदर्शन को शामिल किया गया।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-दो स्थान पर कोहली और रोहित शर्मा हैं। जबकि गेंदबाजों में शीर्ष-10 में बुमराह इकलौते भारतीय है। विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे केन विलियमसन ने सेमीफाइनल के बाद करियर का सर्वश्रेष्ठ 799 रेटिंग अंक हासिल किए। फाइनल के बाद हालांकि उनके नाम 796 अंक रहे और वह हमवतन रॉस टेलर के बाद छठे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स करियर के सर्वश्रेष्ठ 694 अंक के साथ बल्लेबाजी की सूची में 20वें स्थान पर पहुंच गए। जेसन रॉय सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 65 गेंद में 85 रन के बूते पहली बार शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रहे। बल्लेबाजों की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा ने 24 स्थानों का सुधार किया। वह 108वें स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर एलेक्स कैरी क्रमश : 29वें और 32वें स्थान पर है।

Next Story