राष्ट्रीय

IAS Transfer Update: एक झटके में बदल गए कई आईएएस अफसर, देखिए पूरी लिस्ट

MP Tranfer News
x
IAS Transfer Update: एक झटके में बदल गए कई आईएएस अफसर, देखिए पूरी लिस्ट! Many IAS officers changed in one stroke, see full list

IAS Transfer Update: बिहार सरकार (Bihar Government) ने कई आईएएस अफसरों (IAS officers) के तबादले की लिस्ट जारी की है। अफसरों के हुए इस फेरबदल में कई आईएएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है तो वही कइयो को सचिव बना दिया गया है। इस बड़े प्रशासनिक सर्जरी को लोग अलग-अलग दृष्टिकोण से देख रहे हैं। फिर भी सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने काफी समय से एक ही जगह जमे हुए अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस पर किसी को संदेह नहीं करना चाहिए। यह परिवर्तन व्यवस्था का एक हिस्सा है।

Bihar IAS officers Transfer

-सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई सूची के आधार पर राजस्व पर्षद के अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा को मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।

-इसी तरह श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव वंदना किनी को बिहार राज्य योजना पार्षद को मुख्य परामर्शी पद पर स्थापित किया गया है।

-तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर मिहिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

-वही सचिव अरविंद कुमार चौधरी को स्थानांतरित करते हुए श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। साथ ही अरविंद कुमार चौधरी को बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पार्षद और जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

-वही बाला मुरूगन डी को ग्रामीण विकास विभाग का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।

-बी राजेंद्र जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे उनके वापस आने पर सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

-नर्मदेस्वर लाल को पशुपालन विभाग सचिव गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है।

-इसी तरह है सरवन कुमार जो कृषि विभाग के सचिव हैं उन्हें देश तक पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

-दरभंगा के कमिश्नर रहे मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

-वहीं स्वास्थ्य विभाग के सचिव गोरखनाथ को पूर्णिमा मंडल का कमिश्नर तथा कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

-आरिफ हसन जो उप विकास आयुक्त हैं उन्हें पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है।

-इसी तरह कैमूर उप विकास आयुक्त कुमार गौरव को दरभंगा नगर आयुक्त के साथ ही बक्सर उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर को भागलपुर का नगर आयुक्त और खगड़िया उप विकास आयुक्त अभिलाष शर्मा को गया का नगर आयुक्त बनाया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story