राष्ट्रीय

IAS Promotion 2022: 8 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन की List जारी, देखें किसे कहां भेजा गया

IAS Transfer Tamilnadu 2022
x

IAS Transfer Tamilnadu 2022 

IAS Promotion 2022: प्रदेश की व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा IAS अधिकारियों ने प्रमोशन का लाभ देते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है.

IAS Promotion 2022: प्रदेश की व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आईएएस अधिकारियों ने प्रमोशन का लाभ देते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी की गई सूची में तमिलनाडु सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला साथ ही पदोन्नति का लाभ भी दिया गया है। सूची में बताया गया है कि 1992 बैच के अधिकारियों को चीफ सेक्रेटरी वेतनमान पर पदोन्नति देते हुए आदेश जारी किया गया है।

किसे कहा मिली नवीन पदस्थापना IAS Transfer Tamilnadu 2022

आईएएस जे राधाकृष्ण को अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर पदोन्नति दी गई है। आईएएस मंगतराम शर्मा को अल्पसंख्याक कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया।

वहीं अन्य आईएएस जिसमें प्रदीप यादव को और लघु बंदरगाह विभाग, कुमार जयंत को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थापना दी गई। के गोपाल को परिवहन विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में पदोन्नत किया गया।

राजेश लाखोनी को तांगेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह नीरज मित्तल को प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग में पदस्थापना दी गई है। इसके अलावा राजेंद्र कुमार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में प्रतिनियुक्ति पर पदोन्नति दी गई है।

यहां देखें लिस्ट IAS New posting





Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story