राष्ट्रीय

IAS Promotion 2022: जारी हुई 13 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन की List, फटाफट आइए देखें

IAS Promotion 2022
x

IAS Promotion 2022

आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन के साथ तबादला किया गया है।

IAS Promotion 2022: आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन के साथ तबादला किया गया है। जारी की गई सूची में आईएएस अधिकारियों का नाम शामिल है। वर्तमान समय में देश के कई राज्यों में अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की जा रही है। आईएएस अधिकारियों के लगातार हो रहे ट्रांसफर मे प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के साथ ही अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ देते हुए उन्हें स्थानांतरित किया जा रहा है।

मिलेगा यह लाभ IAS Promotion List 2022

उत्तराखंड संवर्ग के 13 आईएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान भी कई ग्रेट पर का लाभ भी दिया गया है। जानकारी के अनुसार कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान 15600 से 39100 के साथ ही ग्रेड पे 7600 पे मैट्रिक्स 12 का लाभ दिया जाएगा।

किसका कहां हुआ प्रमोशन IAS Promotion

जिन अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है उन्हें कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ भी मिलेगा। इसमें 2010 बैच के योगेंद्र यादव, इसी बैच के उदय राज सिंह, देव कृष्ण तिवारी उमेश नारायण पांडे राजेंद्र कुमार को एक जनवरी 2019 से पदोन्नति तिथि पर वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

2011 बैच के ललित मोहन रसाल, कर्मेंद्र सिंह को 1 जनवरी 2020 की इस स्थिति में कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

2013 बैच के आनंद श्रीवास्तव और हरीश चंद्र कांडपाल को 1 जनवरी 2022 की स्थिति में कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

2014 बैच के विनय तोमर, मनोज गोयल, रोहित मीणा और संजय कुमार को 1 जनवरी 2023 की स्थिति में पदोन्नति और कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी की गई लिस्ट यहां देखें





Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story