राष्ट्रीय

UPSC में टॉप करने वाली IAS अधिकारी ने सरकारी अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म

IAS officer KR Nandini
x
IAS अफसर केआर नंदिनी (IAS officer KR Nandini) ने अपनी डिलीवरी एक शासकीय जिला चिकित्सालय में करवा कर लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गई है

IAS officer KR Nandini News: यूपीएससी जैसी परीक्षा में टॉप करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। लेकिन यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद कुछ ऐसा करना जिसे लोग सदियों तक उदाहरण स्वरूप बनी रहे। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक के बेल्लारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी आईएएस केआर नंदिनी की। आईएस नंदिनी ने यूपीएससी में टाप कर जहां लोगों के सामने एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। वही नंदिनी ने अपनी डिलीवरी एक शासकीय जिला चिकित्सालय में करवा कर लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गई है।

प्रइवेट अस्पताल का बढ़ा चलन

कई बार देखा गया है कि लोक शासकीय अस्पतालों के बजाए प्राइवेट अस्पताल में जाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन आईएएस नंदिनी ने प्राइवेट अस्पताल की प्रथा को नकारते हुए एक आईएएस अफसर होते हुए शासकीय अस्पताल मे डिलीवरी के लिए भर्ती हुई। आईएएस नंदिनी का यह कदम दूसरों के लिए उदाहरण जो शासकीय अस्पताल में इलाज करवाने से कतरात हैं। ।

समाज के लिए बने उदाहरण

जानकारी के अनुसार आईएएस नंदिनी ने बुधवार को नॉर्मल डिलीवरी में एक बच्ची को जन्म दिया। शासकीय अस्पताल में डिलीवरी करवाने के बाद आईएएस नंदिनी काफी खुश लग रही हैं। उनका मानना है कि इस तरह सभी पदों पर बैठे अधिकारी-अफ्सरों को करना चाहिए। ऐसा करने से समाज के लिए यह एक उदाहरण है।

पदक विजेता है नंदिनी

आईएएस नंदिनी विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिक विद्यालय वीटीयू में सिविल इंजीनियरिंग स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसके पश्चात वह यूपीएससी की तैयारी में लग गई। जिसे इन्होंने टॉप करते हुए बेल्लारी जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ हुई हैं।

Next Story