राष्ट्रीय

IAF ने देर रात पाक सीमा में किए बड़े धमाके, कहा: रात में की बड़ी एक्सरसाइज

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST
IAF ने देर रात पाक सीमा में किए बड़े धमाके, कहा: रात में की बड़ी एक्सरसाइज
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की खबरे फिलहाल कम आ रही हों लेकिन जमीनी स्तर पर यह कम नहीं हुआ है। जहां सेना अलर्ट है वहीं गुरुवार देर रात पाक सीमा पर भारतीय वायुसेना ने बड़ी एक्सरसाइज की है। इस एक्सरसाइज का असर कुछ ऐसा रहा कि आसपास के कई गावों के लोग रातभर सहमे रहे।

वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह एक रेडिनेस एक्सरसाइज थी जिसमें वायुसेना के कई फायटर जेट्स ने हिस्सा लिया था। देर रात पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब और अमृतसर में धमाकों की आवाज सुनाई दी जिससे लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहम गए। डरे-सहमे लोगों को रात में तो इससे जुड़ी कोई खबर नहीं मिली लेकिन लोगों ने विमान की आवाजें जरूर सुनी।

इस अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना के जेट विमानों ने अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में सुपरसोनिक गति से उड़ान भरी और अपनी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान फ्रंटलाइन फाइटर प्लेन भी शामिल थे। यह अभ्यास पाकिस्तान वायु सेना (PAF) की ओर से किए जाने वाले किसी भी दुस्साहस को विफल करने के लिए किया गया।

26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रोविंस के बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी कैंप को निशाना बनाकर Air Strike की थी। उसी के बाद से भारतीय सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं।

कुछ ही दिन दिन पहले पाकिस्तानी वायुसेना के दो विमान सुपरसोनिक स्पीड से जम्मू-कश्मीर के पुंछ में में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उड़ान भरते हुए देखे गए थे। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर और एलओसी के पास पाकिस्तानी वायुसेना की हलचल बढ़ने के साथ ही भारतीय वायु सेना भी अलर्ट पर है। भारतीय वायुसेना पाकिस्तान की तरफ से होने वाली किसी भी तरह की हरकत पर नजदीक से नजर बनाए हुए है।

याद हो कि 27 फरवरी को भारतीय फाइटर जेट पायलट अभिनंदन वर्तमान ने अपने Mig-21 में उड़ान भरते हुए पाकिस्तान के अत्याधुनिक विमान F16 को मार गिराया था। हालांकि, इस दौरान उनका मिग-21 विमान भी दुर्घटनाग्रस हो गया था और वह विमान से इजेक्ट होकर गुलाम कश्मीर में जा गिरे थे। इसके बाद करीब तीन दिन पर पाकिस्तान की कस्टडी में रहकर वह वापस लौटे थे।

Next Story