राष्ट्रीय

Share Market Update: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की

share market latest news
x
यह गिरावट 18 महीने की सबसे बड़ी भारी गिरावट है।

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में हुई गिरावट का असर दिखाई दिया। मंगलवार को हरे निशान के साथ बंद हुए शेयर बाजार में बुधवार सुबह गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) में गिरावट देखी गई। 'निफ्टी 50'127.45 अंक टूटकर 17073.35 पर पहुंचा वहीं, सेंसेक्स (Sensex) 373 अंक की गिरावट के साथ 56,983.68 के स्तर पर खुला।

नैस्डेक में 4 फ़ीसदी की गिरावट:

नैस्डेक में 4 फ़ीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट 18 महीने की सबसे बड़ी भारी गिरावट है। टेस्ला (Tesla) का शेयर भी 2 फ़ीसदी लुढ़का है। दूसरी तरफ दुनियाभर के बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोंस 800 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा।

बजाज फाइनेंस 3 फ़ीसदी लुढ़का:

प्री-ओपन सेशन के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के केवल 2 शेयर हरे निशान के साथ कारोबार करते हुए दिखे। बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) तिमाही नतीजे जारी होने के बाद 3 फ़ीसदी लुढ़का है। आज की ट्रेडिंग सेशन में 772 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और 1203 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कारोबार में रुपए की कमजोर शुरुआत:

कारोबार में आज भी रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। बुधवार सुबह ये 9 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 76.67 पर खुला। मंगलवार शाम को रुपया 76.58 के स्तर पर बंद हुआ था।

मंगलवार को शेयर बाजार में पिछले दो सत्र से जारी गिरावट पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स करीब 777 अंक उछलकर 57,356.61 अंक पर पहुंचा। निफ्टी भी 246.85 अंक की बढ़त के साथ 17,200.80 पर बंद हुआ।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story