राष्ट्रीय

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- मुझे गुस्सा नहीं आता मेरी आवाज ऐसी है, मेन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- मुझे गुस्सा नहीं आता मेरी आवाज ऐसी है, मेन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है
x
Home Minister Amit Shah: शाह ने कहा बस कश्मीर के मुद्दे में मुझे थोड़ा गुस्सा आती है वैसे में गुस्सा होता नहीं हूं

Home Minister Amit Shah: देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बैठे सांसदों सहित लोकसभा स्पीकर को खूब हसाया, उन्होंने कहा कि मैं हुस्सा नहीं होता हूं, मेरी आवाज ऐसी है, मैं किसी को नहीं डांटता हूं, थोड़ा ऊंचा बोलता हूं, ये मेन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है, बस कश्मीर के मामले में गुस्सा आता है। अमित शाह के इतना कहने के बाद वहां बैठे सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे.

अमित शाह ने ऐसा क्या कहा

दरअसल सदन में गृहमंत्री दंड प्रक्रिया विधेयक, 2022 पर चर्चा कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मॉडल कारगर मैनुअल बना रही है, जिसे सभी राज्यों को भेजा जाएगा। लेकिन अमित शाह की बात का विरोध करते हुए TMC के सांसद सौगत राय ने कहा कि इस तरह के किसी मैनुअल का मसौदा उन्होंने नहीं देखा है. जिसपर शाह ने कहा देखेंगे भी नहीं, क्योंकि आप सरकार में नहीं हैं. सरकार मैनुअल बना रही है, आप सरकार में होते तो जरूर देखते, मैं तो आपको अग्रिम रूप से आश्वस्त करने के लिए यह बात कह रहा हूं.

फिर शुरू हुई मजाक बाज़ी

जब अमित शाह ने TMC के सांसद को जवाब दिया तो एक दूसरे TMC नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा - जब आप दादा (सौगत राय) को कुछ बोलते हैं तो डांटकर बोलते हैं. इसके जवाब में अमित शाह ने मुस्कुराते हुए कहा, अरे नहीं नहीं.... मैं कभी किसी को नहीं डांटता हूं, मेरी आवाज जरा ऊंची है। यह मेरा मेन्युफैचरिंग डिफेक्ट है. ना मैं कभी किसी को डांटता हूं और न कभी गुस्सा होता हूं. जब कश्मीर का सवाल आता है तो गुस्सा हो जाता हूं, बाकी नहीं होता।

अमित शाह के इस बयान ने सदन में बैठे स्पीकर से लेकर सांसदों को खूब हंसाया और बाद में फिर से गंभीर मुद्दे में चर्चा शुरू हो गई.

ये देखिये अमित शाह का फनी वीडियो


Next Story