राष्ट्रीय

Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat: इस साल दो दिन है शुभ मुहूर्त, अलग-अलग शहरो के अनुसार जानें कब करनी होगी पूजा?

Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat
x
Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat In Hindi: भारत त्यौहारों का देश है। यहां लगातार सालभर कोई न कोई त्यौहार आते रहते हैं। और हम भारती इन्हे हर्ष और उल्लास से मनाते हैं। ऐसे में फाल्गुन महीने में देश में होली का त्यौहार मनाया जाता है। बता दें की इस बार पूर्णिमा 6 और 7 मार्च को है और सोमवार को होली है।

Holika Dahan 2023 Date, holi wishes, holika dahan kab hai, होलिका दहन कब है, holika dahan kab hai 2023 होली दहन कब है: भारत त्यौहारों का देश है। यहां लगातार सालभर कोई न कोई त्यौहार आते रहते हैं। और हम भारती इन्हे हर्ष और उल्लास से मनाते हैं। ऐसे में फाल्गुन महीने में देश में होली का त्यौहार मनाया जाता है। बता दें की इस बार पूर्णिमा 6 और 7 मार्च को है और सोमवार को होली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार की पूरी रात पूर्णिमा रहेगी और मंगलवार को दिनभर रहेगी। होलिका दहन (Holika Dahan) पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद किया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। बता दें की इस वर्ष पूर्णिमा तिथि दो दिन होने से होलिका दहन की डेट को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आइये जानते हैं पंचांग के अनुसार होलिका दहन की तिथि के बारे में।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 2023 की शाम 4.17 पर शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 7 मार्च 2023 को शाम 6.09 तक है। जानकारों की माने तो बताया जाता है की होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्यौहार के मुहूर्त से ज्यादा महवपूर्ण और आवश्यक है। इसकी पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाये तो यह दुर्भाग्य और पीड़ा देती है।

तिथि को लेकर कन्फ्यूजन क्यों?

Holika Dahan Tithi 2023: होलिक दहन के समय भद्रा काल जरुर देखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया की कई जानकारों का मत है कि होलिका दहन (Holika Dahan) भद्रा के पूर्णता समाप्त होने के बाद यानी 7 मार्च को करना शुभ होगा। तो वहीं कुछ का कहना है कि भद्रा के पुंछ काल होलिका दहन करने का शास्त्रीय विधान है। जो 6-7 मार्च की दरमियानी रात में रहेगा। भद्रा पुंछ में किए गए कामों में जीत प्राप्त होती है।

आपके शहर में होलिका दहन का मुहूर्त

उज्जैन - 12.40 AM- 05.56 AM (6-7 मार्च की दरमियानी रात)

वाराणसी - 12.40 AM - 05.56 AM (6-7 मार्च की दरमियानी रात)

नई दिल्ली - 06.24 PM- 08.51 PM (7 मार्च 2023)

मुंबई - 06.46 PM - 08.52 PM (7 मार्च 2023)

जयपुर - 06.31 PM - 08.58 PM (7 मार्च 2023)

कोलकाता - 05.42 PM - 06.09 PM (7 मार्च 2023)

रांची - 05.54 PM - 06.09 PM (7 मार्च 2023)

भोपाल - 06.26 PM - 08.52 PM (7 मार्च 2023)

चंडीगढ़ - 06.25 PM - 08.53 PM (7 मार्च 2023)

रायपुर - 06.10 PM - 08.36 PM (7 मार्च 2023)

बेंगलुरू - 06.29 PM - 08.54 PM (7 मार्च 2023)

पटना - 05.54 PM - 06.09 PM (7 मार्च 2023)

अहमदाबाद - 06.45 PM - 09.11 PM (7 मार्च 2023)

हैदराबाद- 06.24 PM - 08.49 PM (7 मार्च 2023)

होलिका दहन पूजा विधि

Holika Dahan Pooja Vidhi In Hindi: होलिका की पूजा केवल पुरुषों को ही करना चाहिए। जानकारों के अनुसार होलिका दहन की पूजा (Holika Dahan Ki Pooja) में सबसे पहले गणपति जी की पूजा की जाती है। इसके बाद होलिका पर गंगाजल छिड़कें. अब हल्दी, कुमकुम, अक्षत, गुलाल, नारियल, उपले की माला, फूल, गेहूं की बालियां होलिका को अर्पित करें। सभी सामग्री मंत्रोंच्चार के साथ चढ़ाएं. प्रह्लाद, नृरसिंह भगवान के मंत्रों का जाप करें. फिर होलिका में जल चढ़ाते हुए 7 बार परिक्रमा करें।

Next Story