राष्ट्रीय

Holiday Calendar List January 2023: जारी हुआ कैलेंडर! नए साल में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी, 2023 में कर्मचारियों समेत इन्हें मिलेगा लाभ

Holiday Calendar List January 2023: जारी हुआ कैलेंडर! नए साल में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी, 2023 में कर्मचारियों समेत इन्हें मिलेगा लाभ
x
Government Holiday Calendar January 2023: अवकाश की सूची पर अगर गौर करें तो वर्ष 2023 में 40 दिनों का अवकाश प्राप्त हो रहा है.

High Court Winter Vacation Holiday 2023: उत्तर प्रदेश सरकार के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है। जारी किए गए अवकाश की सूची पर अगर गौर करें तो वर्ष 2023 में 40 दिनों का अवकाश प्राप्त हो रहा है। वर्ष 2023 में हाई कोर्ट का पहला कार्य दिवस 2 जनवरी को है, बताया गया है कि 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

30 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश High Court Holidays Calendar 2023

हाई कोर्ट इलाहाबाद में 30 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहता है। इस अवकाश को छोड़ दिया जाए तो वर्ष 2023 में कुल 40 अवकाश प्राप्त होंगे। हाई कोर्ट 28 जनवरी 2023 और 28 अक्टूबर 2023 को इलाहाबाद और लखनऊ बेंच दोनों ही शनिवार को सुनवाई करेंगे। इसी तरह बताया गया है कि 18 नवंबर 2030 को लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी।

जिला एवं सत्र न्यायालय के लिए हाईकोर्ट अलग से कैंलेडर जारी करेगा। हाई कोर्ट आमतौर पर शनिवार को बंद रहता है इसलिए शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। वही सोमवार को क्रिसमस का अवकाश रहेगा।

आइए देखें अवकाश की लिस्ट
Allahabad High Court Holidays Calendar 2023

UP Government Holidays Calendar 2023 इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवकाश की लिस्ट जारी की है जिसमें वर्ष 2023 का पहला अवकाश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का रहेगा। वही फरवरी के महीने में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का, 7 और 8 मार्च को होली, 30 मार्च को रामनवमी, 22 अप्रैल को ईद उल फितर, 29 जुलाई को मोहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 7 सितंबर को जन्माष्टमी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 24 अक्टूबर को दशहरा, 12 और 13 नवंबर को दीपावली, 25 दिसंबर को क्रिसमस 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

Next Story