राष्ट्रीय

Holiday Calendar List 2023: 2023 की सरकारी छुट्टियों का Latest कैलेंडर जारी, फटाफट चेक करें अवकाश की पूरी List

Holiday Calendar List 2023
x

Holiday Calendar List 2023

UP Holiday List 2023: दिसंबर के महीने की उल्टी गिनती धीरे-धीरे शुरू हो गई है. लेकिन यह उल्टी गिनती वर्ष 2022 की भी है.

UP Holiday List 2023: दिसंबर के महीने की उल्टी गिनती धीरे-धीरे शुरू हो गई है। लेकिन यह उल्टी गिनती वर्ष 2022 की भी है। नया वर्ष 2023 शुरू होने वाला है। शासकीय कर्मचारियों को इंतजार रहता है कि सरकार किन छुट्टियों पर कैंची चलाएगी और किन नई छुट्टियों को शामिल करेगी। अगर आप भी इस इंतजार में है तो उत्तर प्रदेश योगी सरकार की ओर से वर्ष 2023 के लिए अवकाश की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। जारी की गई इस लिस्ट से पता चलता है कि 25 सार्वजनिक अवकाश के अलावा 31 निर्बंधित अवकाश प्राप्त होंगे।

पडेगे लगातार कई अवकाश UP Holiday Calendar List 2023

वर्ष 2023 में शासकीय कर्मचारियों को कई लगातार अवकाश प्राप्त होंगे। क्योंकि त्योहार और शनिवार रविवार का अवकाश आगे पीछे पड़ने से वर्ष 2023 में पांच दिवसीय कार्यालय वाले कर्मचारियों को कई बार 5 दिन, 3 दिन तथा 2 दिन का अवकाश प्राप्त हो जाएगा।

दशहरा दिलाएगा 4 दिन का अवकाश UP Government Holiday Calendar List 2023

पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों में कर्मचारियों को दशहरे का अवकाश 4 दिन का मिलेगा। वहीं महानवमी का अवकाश 23 अक्टूबर सोमवार को और विजयादशमी की छुट्टी 24 अक्टूबर मंगलवार को रहेगी। इस तरह शनिवार और रविवार मिलाकर कर्मचारियों की 4 दिन तक मौज रहने वाली है।

मिलेंगी लगातार 3 छुट्टियां UP Public Holiday List

वर्ष 2023 में 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस और 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश शुक्रवार के दिन पड़ रहा है, इसके बाद शनिवार और रविवार का अवकाश मिला दिया जाए तो कर्मचारियों को 3 दिन की छुट्टी पक्की है।

इसी तरह 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती, 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार सोमवार को पड़ रहा है। इसके पहले शनिवार और रविवार अवकाश का दिन जोड़ दिया जाए तो 3 दिन की छुट्टी पक्की है।

आइए देखें अवकाश की लिस्ट UP Government Holiday 2023

















Next Story