राष्ट्रीय

Hired police: यहां रेंट पर मिलते हैं पुलिस वाले, किराए पर लेना चाहेंगे तो मिल जाएगा पूरा थाना

Hired police: यहां रेंट पर मिलते हैं पुलिस वाले, किराए पर लेना चाहेंगे तो मिल जाएगा पूरा थाना
x
Hired Police: देश की इस जगह पर यहां के पुराने नियम के मुताबिक पुलिस वालों को किराए पर लिया जा सकता है।

Kerala Police On Rent : अगर आपको किराए पर पुलिस वाले चाहिए तो वह भी मिल जाएंगे। अगर आपको लगता है कि पूरा थाना ही चाहिए तो वह भी किराए पर मिल जाएगा। यह व्यवस्था और कहीं नहीं हमारे भारत देश के केरल राज्य (Kerala) में है। यहां पुराने नियम के मुताबिक पुलिस वालों को किराए पर लिया जा सकता है। लेकिन किराए पर लेने के लिए निश्चित की गई रकम आपको जमा करनी होगी।

क्या है और कितना है रेट

Kerala Police Hiring Rate: जानकारी के अनुसार अगर आप एक कांस्टेबल को 1 दिन के लिए किराए पर लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 700 रुपए जमा करने होंगे। वहीं अगर आपको किराए पर दरोगा चाहिए तो के लिए 2560 रुपए देने पड़ेंगे। इसी तरह अगर आप पूरा थाना किराए पर लेना चाहे मतलब पूरे थाने का पुलिस बल आप किराए पर लेने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आपको 33100 रुपए चुकाने होंगे। इसके बाद थाने का पूरा पुलिस बल आपके द्वारा चुकाई गई रकम के अनुसार 1 दिन आपकी सुरक्षा में व्यतीत करेगी।

चल रहा विवाद

अजीबोगरीब नियम को लेकर केरल में विवाद छिड़ा हुआ है। यह मामला तब सामने आया कुन्नूर के अंसार ने अपनी बेटी की शादी में वीआईपी सुरक्षा (VIP Security) को लेकर 4 कांस्टेबल किराए पर रख लिए। केरल के कई पुलिस अधिकारियों ने इसका विरोध किया। वहीं सोशल मीडिया के जरिए पुलिस एसोसिएशन ने भी इसका विरोध किया।

उनका कहना था कि केरल पुलिस (Kerala Police) अधिनियम की धारा 62(2 )के मुताबिक पुलिस कर्मियों को निजी तौर पर उपयोग करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। फिर भी नियम तो नियम है चाहे वह जनता के लिए हो या स्वयं पुलिस वालों के अधिकार की रक्षा के लिए बना हुआ नियम। देखना यह होता है कि पालन किसे और कैसे करना है।

Next Story