राष्ट्रीय

Hero Company News: हीरो कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, कब से बढ़ेंगी कीमत जान लें

Sanjay Patel
26 Nov 2022 2:08 PM IST
Hero Company News: हीरो कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, कब से बढ़ेंगी कीमत जान लें
x
हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ियां खरीदने के लिए अब लोगों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। कंपनी ने 1 दिसंबर से अपनी टू-व्हीलर की कीमतों वृद्धि की घोषणा की है।

Hero Company News: हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ियां खरीदने के लिए अब लोगों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। हीरो के गाड़ियों की कीमतों में एक बार फिर इजाफा होने वाला है जिससे इसके दाम बढ़ जाएंगे। कंपनी ने 1 दिसंबर से अपनी टू-व्हीलर की कीमतों वृद्धि की घोषणा की है। जिससे हीरो की गाड़ियों के दाम 1500 रुपए तक बढ़ सकते हैं। कंपनी की हीरो डीलक्स, स्प्लेंडर और पैशन सहित अन्य गाड़ियां महंगी हो जाएंगी।

हीरो गाड़ियों के दाम बढ़ने की वजह

आगामी दिसम्बर माह से हीरो मोटोकॉर्प ने टू-व्हीलर की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक मेकिंग कॉस्ट की वजह से बाइक और स्कूटर की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने की जरूरत महसूस हुई। महंगाई के चलते गाड़ियों के अलग-अलग कंपोनेंट्स की लागत बढ़ गई है जिससे इनकी ओवर ऑल मेकिंग कॉस्ट बढ़ गई है। जिसके चलते कंपनी द्वारा सभी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने जा रहा है। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की मानें तो मोटर साइकिल और स्कूटर्स की कीमत बढ़ाना अनिवार्य हो गया है।

हीरो गाड़ियों के अलग-अलग बढ़ेंगे दाम

हीरो मोटोकॉर्प की मानें तो कंपनी की सभी गाड़ियों की कीमत में अलग-अलग वृद्धि की जाएगी। कंपनी के अनुसार हीरो की स्प्लेंडर कई महीनों से देश की नंबर-1 बाइक बनी हुई है। अक्टूबर माह की बात की जाए तो हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर की 2 लाख 61 हजार 721 यूनिट बिक्री कीं। गाड़ियों के अलग-अलग कंपोनेंट्स की लागत बढ़ जाने से इन गाड़ियों की कीमतों 1 दिसंबर से 15सौ रुपए तक वृद्धि किए जाने की घोषणा की गई है। वहीं पिछले वर्ष 2021 की बात की जाए तो हीरो मोटोकॉर्प ने चार बार गाड़ियों के दामों में वृद्धि की थी। तब भी कंपनी द्वारा रॉ मटेरियल का महंगा होना कीमत बढ़ाने की वजह को बताया गया था। 2021 में कंपनी ने माह जनवरी, अप्रैल, जुलाई और सितंबर में अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाए थे।

Next Story