
यहाँ बुजुर्गों, विधवा, दिव्यांगों, कुष्ठजनों के बैंक खातों में 1 महीने का एडवांस पैसा भेजा गया...

यहाँ बुजुर्गों, विधवा, दिव्यांगों, कुष्ठजनों के बैंक खातों में 1 महीने की एडवांस पैसा भेजा गया...
देश में एक तरफ कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से कई राज्यों की वित्तीय हालत खराब हो रही है इस वजह से कर्मचारियों की सैलरी या तो रोक दी गई या उसमें कटौती कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 87 लाख से ज्यादा बुजुर्गों, विधवा, दिव्यांगों, कुष्ठजनों के बैंक खातों में 871 करोड़ रुपए बतौर पेंशन ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए हैं। सीएम योगी ने इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसका लाभ लेने वालों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की समस्या होती है तो इस बारे में क्षेत्र के अधिकारियों को जानकारी दी जाए उसका समाधान किया जाएगा।
विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत दी राशि
यूपी के समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं और कुष्ठजनों के लिए पेंशन योजनाएं चलाई गईं है। इन जरुरतमंदों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सरकार ने उनके बैंक खाते में एक महीने की एडवांस पेंशन भी जमा की है। इस तरह उनके बैंक खातों में दो महीने की पेंशन जमा की गई है।
871 करोड़ रुपए किए गए ट्रांसफर
प्रदेश के जरुरतमंदों पर लॉकडाउन की वजह से आर्थिक संकट गहराया हुआ है। ऐसे ही 87 लाख से ज्यादा लोगों को इस संकट से उबारने के लिए योगी सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि इसके पूर्व सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों को एक दिन में 611 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया था।




