राष्ट्रीय

Heavy Rainfall Forecast: अगले 5 दिन इन राज्यों के लिए भारी, IMD ने दिल्ली में Orange तो पंजाब-हिमाचल प्रदेश में Red Alert किया जारी

Heavy Rainfall Forecast: अगले 5 दिन इन राज्यों के लिए भारी, IMD ने दिल्ली में Orange तो पंजाब-हिमाचल प्रदेश में Red Alert किया जारी
x
Next 5 Days Weather Forecast In Hindi| Delhi, Punjab, Himachal Pradesh Weather Alert: देश भर के नागरिको के लिए जरूरी सूचना सामने आ रही है।

Next 5 Days Weather Forecast In Hindi| Delhi, Punjab, Himachal Pradesh Weather Alert: देश भर के नागरिको के लिए जरूरी सूचना सामने आ रही है। देश के कई राज्यों में भरी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच वेदर डिपार्टमेंट ने भरी बारिश को लेकर दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों में तेज बारिश होने का अनुमान है। अन्‍य राज्‍यों में भी सक्रिय मानसून का असर देखने को मिलेगा।

बता दें की मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी पंजाब में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में 204 दशमलव 4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। विभाग ने वर्षा वाले क्षेत्रों में बाढ़ और चट्टान खिसकने की आशंका भी व्यक्त की है। राजधानी दिल्ली में इस महीने आठ और नौ जुलाई के बीच तीसरी बार एक ही दिन में सर्वाधिक वर्षा हुई। इस दिन 1958 की जुलाई के बाद एक ही दिन में सबसे अधिक वर्षा हुई।

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

बता दें की दिल्ली में कल मूसलाधार वर्षा के कारण विभिन्न हिस्सों में जलभराव देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने दिल्‍ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

पंजाब में रेड अलर्ट जारी

पंजाब में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले 48 घंटों में कहीं मध्यम और कहीं भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने राज्य के मोहाली, बस्सी पठानस, खरर, फतेहगढ़ साहिब, डेराबस्सी और राजपुरा क्षेत्रों के लिए भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

बता दें की इस बीच, इन इलाकों में भारी वर्षा के साथ तेज आंधी की भी चेतावनी दी गई है। राज्य के कुछ जिलों में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भाखड़ा बांध और कुछ नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Next Story