राष्ट्रीय

IMD Heavy Rainfall Alert: अगले 2-3 दिनों इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मुंबई समेत महाराष्ट्र के 6 जिलों में अलर्ट जारी

IMD Heavy Rainfall Alert
x
Mausam Ki Jankari, Weather Alert In Mumbai, Gujarat: भारतीय मौसम विभाग ने जुलाई महीने में मध्य भारत और आसपास के दक्षिणी हिस्‍सों तथा पूर्वी भारत के अधिकांश क्षेत्रों और पूर्वोत्तर तथा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।

Mausam Ki Jankari, Weather Alert In Mumbai, Gujarat: भारतीय मौसम विभाग ने जुलाई महीने में मध्य भारत और आसपास के दक्षिणी हिस्‍सों तथा पूर्वी भारत के अधिकांश क्षेत्रों और पूर्वोत्तर तथा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने इस महीने देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का भी अनुमान लगाया है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अगले चार दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक तथा केरल में तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान और हरियाणा तथा पंजाब के शेष हिस्सों में दस्तक दे सकता है।

छह जिलों के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

वेदर डिपार्टमेंट ने महाराष्‍ट्र में छह जिलों - थाणे, रायगढ़, रत्‍नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा जिलों में रविवार को भारी बारिश की आशंका जताते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें की मौसम विभाग ने राज्य की राजधानी मुंबई के लिए भी भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में महाराष्‍ट्र में वर्षा और तेज होने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में कल से तेज वर्षा हो रही है। दादर, परेल और सायन सहित कुछ अन्‍य स्‍थानों पर बारिश के कारण जलजमाव हुआ है। मुंबई नगर-निगम के अनुसार पूर्वी क्षेत्र में कल 69 दशमलव आठ-छह मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि पश्चिमी इलाके में 73 दशमलव पांच-सात मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

गुजरात में भी भारी बारिश के आसार

गुजरात के कई भागों में रनिवार को लगातार दूसरे दिन भी तेज वर्षा हुई। गुजरात के नवसारी, वलसाड, जामनगर, जूनागढ और कच्‍छ जिलों में दिन में बहुत तेज वर्षा हुई जिससे कई इलाकों में बाढ जैसे स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई। राज्‍य के कई भागों में जलभराव के कारण सामान्‍य जीवन बाधित हुआ है। शनिवार राज्‍य के लगभग 144 कस्‍बों में मध्‍यम से तेज वर्षा हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भादर, मधुबन, शेतरूंजी और उकाई सहित सभी प्रमुख बांधों में जलस्‍तर बढ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्‍य के अधिकांश भागों में कल तक तेज वर्षा हो सकती है। मछुआरों को सोमवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Next Story