राष्ट्रीय

Weather Alert! 9 राज्यों में तेज बारिश की संभावना, 48 घंटे में सक्रिय होगा चक्रवात, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी

Weather Alert
x
Weather Forecast: एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। कई जगह समुद्री इलाकों में बनने वाले चक्रवात की वजह से देश के 9 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

Weather Forecast: एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। कई जगह समुद्री इलाकों में बनने वाले चक्रवात की वजह से देश के 9 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वही उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। बनने वाला यह चक्रवात 48 घंटे में सक्रिय हो जाएगा।

समुद्री इलाकों में बना चक्रवात

मौसम विभाग के बताए अनुसार दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना जताई गई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में भी एक चक्रवात परिसंचरण बन रहा है। इस चक्रवात का असर कई राज्यों में पड़ेगा।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने अंडमान निकोबार दीप समूह, केरल, तमिलनाडु, लक्ष्यदीप में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ में बताया गया है कि कर्नाटक, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम तथा मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।

वही बताया गया है कि तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल, पांडुचेरी, अंडमान निकोबार दीप समूह सहित कई अन्य राज्यों में करीब 5 दिनों तक लगातार बारिश होगी। उड़ीसा में न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री कम हुआ है।

कई राज्यों में हो रही बर्फबारी

मौसम विभाग के बताए अनुसार पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। बताया गया है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गिरगिट, जम्मू कश्मीर मैं बर्फबारी हो रही है।

इन मैदानी राज्यों का बदलेगा मौसम

बारिश और बर्फबारी की वजह से देश के कई राज्यों का मौसम तेजी से परिवर्तित होगा। मौसम विभाग के बताए अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित दिल्ली तथा राजस्थान के तापमान में गिरावट। इन राज्यों में मौसम का यह असर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में देखने को मिलेगा।

एमपी में शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के बताए अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के तापमान मे लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। उमरिया का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, रायसेन और नौगांव का 7.4, ग्वालियर तथा चंबल का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बताया गया है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में शीतलहर चलेगी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story