
MP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-पंजाब में 3 जुलाई तक मानसून का आगमन

Heavy Rainfall Alert
कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जबकि कुछ राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। इधर, मौसम विभाग ने 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। 3 जुलाई तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी मानसून आने की संभावना है। कुछ राज्यों में लू चलने की चेतावनी भी दी गई है।
11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- मध्य प्रदेश
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- केरल
- तमिलनाडु
- नगालैंड
- मणिपुर
- मिजोरम
- त्रिपुरा और
- पश्चिम बंगाल
इन राज्यों में मानसून ने दी दस्तक
- 22 जून तक महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गुजरात-महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून पहुंच चुका है।
- 27 जून तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मानसून एंट्री ले सकता है और 3 जुलाई तक इन राज्यों को पूरी तरह कवर करके आगे बढ़ेगा।
गर्मी का दौर जारी, लू चलने का अलर्ट
- हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज और कल लू चलने की संभावना है।
- पंजाब और दिल्ली में कल से 25 जून तक हीटवेव का अलर्ट है।
बाढ़ से निपटने की तैयारी
गृह मंत्री अमित शाह ने मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।
मानसून की स्थिति
- दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था।
- 30 मई को केरल में मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया।
- 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा था।
- 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था।
- 18 जून तक मानसून गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था।
जून में मानसून सामान्य से कम रहने का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




