राष्ट्रीय

क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए गुजरात कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर भेजा, 50 MLA से भाजपा संपर्क कर रही

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए गुजरात कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर भेजा, 50 MLA से भाजपा संपर्क कर रही
x
हमदाबाद। राज्‍यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए गुजरात कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर भेज दिया है। विधायकों का दूसरा जत्‍था

अहमदाबाद। राज्‍यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए गुजरात कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर भेज दिया है। विधायकों का दूसरा जत्‍था रविवार को जाएगा। कांग्रेस करीब 50 MLA को राजस्‍थान भेजेगी ताकि भाजपा नेता उनसे संपर्क नहीं कर सकें। Gujarat Congress sends its MLAs to Jaipur to avoid cross voting, BJP is contacting 50 MLA

गुजरात से राज्‍यसभा की 4 सीट के लिए पांच उम्‍मीदवार मैदान में हैं इसलिए 26 मार्च को शायद चुनाव से ही जीत हार तय होगी। कांग्रेस के 14 विधायक शनिवार शाम को इंडिगो की फ़लाइट से जयपुर रवाना हुए। तबीयत ठीक नहीं होने से कच्‍छ विधायक प्रध्‍युम्‍न सिंह इनके साथ नहीं गए। उन्‍होंने दो तीन बार सीएम विजय रुपाणी व उनकी सरकार के कामों की प्रशंसा की थी इसलिए उनको लेकर शंकाएं भी हैं।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया का कहना है कि भाजपा लालच व भय दिखाकर कांग्रेस विधायकों को तोडने का प्रयास कर रही है। अगसत 2017 में भी भाजपा ने ऐसा ही प्रयास किया था लेकिन अहमद पटेल कांटे के मुकाबले में सांसद चुने गए। कांग्रेस की पिफर से जीत होगी। मोढवाडिया ने कहा राज्‍यसभा की दो सीट के लिए पर्याप्‍त संख्‍या बल है, भारतीय ट्राइबल पार्टी के 2 तथा एक निर्दलीय विधायक साथ हैं।

मोढवाडिया ने कहा कि कांग्रेस छोडकर गए दो विधायकों को मंत्री बनाकर भाजपा खुद अपने वरिष्‍ठ नेताओं की उपेक्षा कर रही है। पूर्व विधायक अल्‍पेश ठाकोर को लेकर मोढवाडिया ने कहा कि उपचुनाव के दौरान उन्‍होंने मंत्री बनने की बातें की लेकिन जनता ने उन्‍हें नकार दिया था। मुख्‍य प्रवक्‍ता मनीष दोशी ने बताया कि कांग्रेस विधायक अलग अलग जत्‍थों में राजस्‍थान के जयपुर व अन्‍य शहरों में शिफ़ट होंगे। दोशी का आरोप है कि भाजपा कोरोना की महामारी में जनता को छोडकर अपने चुनाव के लिए जोड तोड में जुटी है।

ये MLA जयपुर रवाना हुए

लाखा भरवाड, गेनीबेन ठाकोर, पूनम परमार, चंदन ठाकोर, चिराग कालरिया, बलदेव ठाकोर, नाथा पटेल, हिम्‍मतसिंह पटेल, इंद्रजीत ठाकोर, राजेश गोहिल, हर्षद रिबडिया, अजीत सिंह, कांति परमार, ऋतिक मकवाणा।

Next Story