राष्ट्रीय

Gujarat : कोविड अस्पताल में आग लगने से 18 मरीजों की मौत

News Desk
1 May 2021 9:35 AM GMT
Gujarat : कोविड अस्पताल में आग लगने से 18 मरीजों की मौत
x
अहमदाबाद। गुजरात के भरुच में स्थित एक कोविड अस्पताल में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई। घटना में 18 मरीजों के मौत होने की जानकारी मिली है। जबकि कुछ लोगों ने बताया है कि 14 मरीज एवं दो स्टाफ नर्स की मौत हुई है। इस अस्पताल में 50 और मरीज भर्ती थे जिन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

आग पटेल वेलफेयर अस्पताल के आईसीयू में लगी जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा था। आग लगते ही फायर ब्रिगड को सूचना दी गई। सुबह तक आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। इस दौरान कुछ मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इस दौरान भारी अफरातफरी रही। अस्पताल प्रबंधन ने आग के कारणों पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि सेनेटाइजर के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बता दें, हाल के दिनों मे महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर और विरार के अस्पताल में आग लग चुकी है।

आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियां एवं 40 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गये। इस दौरान लोगों चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में मरीजों के परिजन सहित भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि कुछ घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना का कारण शार्ट-सर्किट बताया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घटना दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की ओर 4 लाख रुपये की मदद प्रदान की जाएगी।

Next Story