राष्ट्रीय

GST Return: सरकार ने बढ़ाया समय, अब 24 मई तक फाइल करें GSTR-3B

GSTR 3B
x
GST Return, GSTR 3B: केंद्र सरकार ने बड़े कारोबारियों को जीएसटी भुगतान की ड्यू डेट 24 मई 2022 तक बढ़ा दी है।

GST Return, GSTR 3B: केंद्र सरकार ने बड़े कारोबारियों को जीएसटी भुगतान की ड्यू डेट (GST payment due date) 24 मई 2022 तक बढ़ा दी है। पोर्टल पर आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह निर्णय लिया गया है। अब कारोबारी अपना रिटर्न पोर्टल पर दर्ज करवाने के लिए मिले समय का उपयोग कर सकते हैं उन्हे परेशान होने की आवश्यकता नही है। इसके पहले जिएसटीआर-3बी का रिर्टन (GSTR 3B Return) जमा करने के लिए हर महीने की 20 तारीख की गई है। वहीं सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस को पोर्टल पर आ रही दिक्कतों के संबंध में जानकारी देते हुए उसे दूर करने का निर्देश दिया है।

कब फाइल होता था जीएसटीआर-3बी

ज्ञात हो कि जीएसटीआर-3बी (GSTR 3B) फाइल करने के लिए कारोबारियों को हर महीने की 28 तारीख निश्चित की गई थी। इस तारीख में कारोबारियों को अवश्य ही फाइल कर देना होता था। बताया गया है कि 5 करोड़ से अधिक बिक्री वाले बिजनेसमैन को अगले महीने की 20 तारीख तय कर दी गई थी। लेकिन अब अप्रैल का रिटर्न 20 मई तक दाखिल किया जा सकता है।

पोर्टल मेंटेन करने का मिला ठेका

सरकार ने वर्ष 2015 में इंफोसिस टेक्नोलॉजी नामक कंपनी को जीएसटी प्रणाली का पोर्टल तैयार करने और उसके रखरखाव के लिए ठेका दिया है। ठेके के एवज में सरकार इंफोसिस कंपनी को 1380 करोड़ों रुपए भुगतान करती है। इन दिनों में आई कुछ दिक्कतों की वजह से केंद्र सरकार ने मंगलवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस को जल्दी से जल्दी पोर्टल में आ रही दिक्कत दूर करने का निर्देश दिया है।

Next Story