
राष्ट्रीय
आज 22 सितंबर से GST में बदलाव: घी-पनीर से कार तक सब कुछ हुआ सस्ता, देखें लिस्ट
Rewa Riyasat News
3 Sept 2025 10:27 PM IST
Updated: 2025-09-22 07:35:29

x
GST काउंसिल ने 12% और 28% स्लैब हटाकर 5% और 18% का नया स्ट्रक्चर लागू किया, लग्जरी आइटम्स पर 40% टैक्स लगेगा। नया GST आज यानी 22 सितंबर से देशभर में लागू हो गया है।
Contents / सामग्री
GST में बदलाव क्या है?
भारत सरकार ने 22 सितंबर 2025 से GST में बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। अब केवल दो टैक्स स्लैब रहेंगे- 5% और 18%। पहले GST की 5 से अधिक स्लैब थीं, जिससे आम जनता के लिए समझना और व्यापारी के लिए लागू करना मुश्किल था। 56वीं GST काउंसिल मीटिंग में फैसला लिया गया कि टैक्स सिस्टम को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ये बदलाव किए जाएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य आम आदमी की खरीदारी क्षमता बढ़ाना और व्यवसाय करने में आसानी लाना है। सरकार इसे GST 2.0 के नाम से प्रचारित कर रही है।
रोजमर्रा के सामान पर GST कटौती
अब घी, पनीर, दाल, आटा और दूध जैसी रोजमर्रा की चीजों पर सिर्फ 5% GST लगेगा। साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, नूडल्स, नमकीन, बर्तन, बच्चों की बोतलें और डायपर, सिलाई मशीन जैसी वस्तुएं भी सस्ती होंगी। हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस टैक्स फ्री कर दिए गए हैं। 33 जीवन रक्षक दवाओं पर भी GST नहीं लगेगा।
होटल, फ्लाइट और सिनेमा टिकट पर राहत
- होटल के कमरों की बुकिंग पर GST 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
- ₹1000 से कम किराए वाले रूम टैक्स फ्री रहेंगे।
- ₹1000 से ₹7500 रूम पर GST 12% से घटाकर 5% होगा।
- ₹7500 से ऊपर प्रीमियम होटल्स पर 18% GST लगेगा।
- 100 रुपए तक की सिनेमा टिकटों पर 5% GST, पहले 12% था।
- 100 रुपए से ऊपर टिकटों पर 18% GST।
- फ्लाइट टिकट, जिम, ब्यूटी और सेहत संबंधी सर्विसेस पर भी टैक्स कम किया गया है।
शौक और विलासिता की चीजों पर नया स्लैब
कुछ कार, बाइक, पान मसाला और तंबाकू जैसी चीजों के लिए 40% GST नया स्लैब बनाया गया है।- पहले कुल टैक्स 45% था, अब 40%।
- 1200 cc से अधिक पेट्रोल गाड़ियों पर 40% टैक्स।
- 1500 cc से अधिक डीज़ल गाड़ियों पर 40% टैक्स।
- 350 cc से अधिक मोटरसाइकिलें 40% स्लैब में।
- एयरक्राफ्ट, यॉट और लक्जरी कारों पर भी 40% टैक्स लागू।
GST बदलाव का अर्थव्यवस्था पर असर
सरकार का दावा है कि GST 2.0 से आम आदमी को राहत मिलेगी, कारोबार आसान होगा और अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे देश में लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का फायदा होगा। चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर वी अनंथा नागेश्वरन के अनुसार, लोगों की खरीदारी क्षमता बढ़ेगी और डिमांड-प्रोडक्शन का चक्र चलेगा। इकोनॉमिस्ट गरीमा कपूर का कहना है कि कंजम्प्शन डिमांड में 1%-1.2% की बढ़ोतरी होगी, जो अगले 4-6 क्वार्टर में GDP ग्रोथ को बढ़ाएगा।
अन्य घरेलू सामान
| सामान | पहले | अब | अंतर |
|---|---|---|---|
| लक्स बाथ सोप (75 ग्राम) | ₹24 | ₹21 | ₹3 |
| डव बाथ सोप (75 ग्राम) | ₹45 | ₹40 | ₹5 |
| लाइफबॉय | ₹17 | ₹15 | ₹2 |
| क्लिनिक प्लस शैम्पू (340 ml) | ₹393 | ₹340 | ₹53 |
| हेड एंड शोल्डर्स शैम्पू (340 ml) | ₹450 | ₹395 | ₹55 |
| डव शैम्पू (340 ml) | ₹490 | ₹435 | ₹55 |
| कोलगेट टूथपेस्ट (150 ग्राम) | ₹110 | ₹99 | ₹11 |
| पेप्सोडेंट टूथपेस्ट (150 ग्राम) | ₹129 | ₹116 | ₹13 |
| क्लोसअप टूथपेस्ट (150 ग्राम) | ₹145 | ₹129 | ₹16 |
| पैराशूट हेयर ऑयल (100 ml) | ₹63 | ₹59 | ₹4 |
| डाबर आंवला ऑयल (90 ml) | ₹55 | ₹52 | ₹3 |
| बजाज आलमंड ऑयल (90 ml) | ₹75 | ₹70 | ₹5 |
खाने-पीने की चीजें
| सामान | पहले | अब | अंतर |
|---|---|---|---|
| पार्ले-जी बिस्किट | ₹10 | ₹9 | ₹1 |
| गुड्डे बिस्किट | ₹10 | ₹9 | ₹1 |
| मैरी गोल्ड बिस्किट | ₹10 | ₹9 | ₹1 |
| रेड लेबल चाय पत्ती (250) | ₹150 | ₹135 | ₹15 |
| ताज महल चाय पत्ती (250) | ₹200 | ₹180 | ₹20 |
| ताजा चाय पत्ती (250) | ₹50 | ₹45 | ₹5 |
| ब्रू कॉफी (50g) | ₹175 | ₹156 | ₹19 |
| नेस्कैफे कॉफी (45g) | ₹245 | ₹220 | ₹25 |
| पेप्सी कोल्ड ड्रिंक (250ml) | ₹20 | ₹19 | ₹1 |
| कोका कोला कोल्ड ड्रिंक | ₹20 | ₹19 | ₹1 |
| फैंटा कोल्ड ड्रिंक (250ml) | ₹20 | ₹19 | ₹1 |
| मैगी नूडल्स (70g) | ₹13 | ₹12 | ₹1 |
| इप्पी नूडल्स (60g) | ₹10 | ₹9 | ₹1 |
| चिंग नूडल्स (60g) | ₹15 | ₹14 | ₹1 |
डेयरी प्रोडक्ट
| सामान | पहले | अब | अंतर |
|---|---|---|---|
| अमूल घी (1KG) | ₹650 | ₹610 | ₹40 |
| मदर डेयरी घी (1KG) | ₹675 | ₹645 | ₹30 |
| अमूल पनीर (200g) | ₹92 | ₹87 | ₹5 |
| मदर डेयरी पनीर (200g) | ₹95 | ₹92 | ₹3 |
| अमूल UHT दूध (1 लीटर) | ₹77 | ₹75 | ₹2 |
| मदर डेयरी UHT दूध (1 लीटर) | ₹77 | ₹75 | ₹2 |
| अमूल बटर (100g) | ₹62 | ₹58 | ₹4 |
| मदर डेयरी बटर (100g) | ₹62 | ₹58 | ₹4 |
| अमूल चीज (1KG) | ₹575 | ₹545 | ₹30 |
| मदर डेयरी (200g) | ₹170 | ₹160 | ₹10 |
इलेक्ट्रॉनिक्स
| सामान | पहले | अब | अंतर |
|---|---|---|---|
| वोल्टास स्प्लिट AC (1.5 टन) | ₹34,000 | ₹29,600 | ₹3,400 |
| हिताची क्लास AC (1.5 टन) | ₹37,500 | ₹33,750 | ₹3,750 |
| LG स्प्लिट AC (1.5 टन) | ₹36,000 | ₹32,400 | ₹3,600 |
| सैमसंग क्रिस्टल TV (40") | ₹33,990 | ₹30,591 | ₹3399 |
| सोनी ब्राविया TV (40") | ₹41,990 | ₹37,791 | ₹4199 |
| LG UR75 TV (40") | ₹28,990 | ₹26,091 | ₹2899 |
टाटा
| सामान | पहले | अब | अंतर |
|---|---|---|---|
| नेक्सॉन | ₹8.00 लाख | ₹7.32 लाख | ₹68 हजार |
| टियागो | ₹5.00 लाख | ₹4.57 लाख | ₹43 हजार |
| पंच | ₹6.00 लाख | ₹5.67 लाख | ₹33 हजार |
| अल्ट्रोज | ₹6.89 लाख | ₹6.30 लाख | ₹59 हजार |
| टिगोर | ₹6.00 लाख | ₹5.49 लाख | ₹51 हजार |
महिंद्रा
| सामान | पहले | अब | अंतर |
|---|---|---|---|
| स्कॉर्पियो N | ₹14.65 लाख | ₹13.20 लाख | ₹1.45 लाख |
| XUV 3XO | ₹8.84 लाख | ₹7.28 लाख | ₹1.56 लाख |
| बोलेरो | ₹10.08 लाख | ₹8.79 लाख | ₹1.29 लाख |
| थार | ₹11.67 लाख | ₹10.32 लाख | ₹1.35 लाख |
| XUV 700 | ₹14.62 लाख | ₹13.19 लाख | ₹1.43 लाख |
मारुति (ऑटो)
| सामान | पहले | अब | अंतर |
|---|---|---|---|
| अर्टिगा | ₹9.12 लाख | ₹8.80 लाख | ₹32 हजार |
| डिजायर | ₹6.84 लाख | ₹6.26 लाख | ₹58 हजार |
| वैगनआर | ₹5.79 लाख | ₹5.29 लाख | ₹50 हजार |
| फ्रॉन्क्स | ₹7.59 लाख | ₹6.94 लाख | ₹65 हजार |
| बलेनो | ₹9.46 लाख | ₹8.65 लाख | ₹81 हजार |
हीरो (टू-व्हीलर)
| सामान | पहले | अब | अंतर |
|---|---|---|---|
| स्प्लेंडर प्लस | ₹80 हजार | ₹73 हजार | ₹7 हजार |
| HF डीलक्स | ₹74 हजार | ₹68 हजार | ₹6 हजार |
| पेशन प्लस | ₹83 हजार | ₹76 हजार | ₹7 हजार |
BMW
| सामान | पहले | अब | अंतर |
|---|---|---|---|
| X1 | ₹52.40 लाख | ₹50.80 लाख | ₹1.80 लाख |
| 3 सीरीज़ LWB | ₹65.30 लाख | ₹61.75 लाख | ₹3.55 लाख |
| X3 | ₹78.30 लाख | ₹73.10 लाख | ₹5.20 लाख |
JLR
| सामान | पहले | अब | अंतर |
|---|---|---|---|
| डिफेंडर | ₹2.79 करोड़ | ₹2.60 करोड़ | ₹18.6 लाख |
| रेंज रोवर | ₹4.55 करोड़ | ₹4.24 करोड़ | ₹30.4 लाख |
| रेंज रोवर स्पोर्ट | ₹2.95 करोड़ | ₹2.75 करोड़ | ₹19.7 लाख |
FAQ
Q1: क्या सब सामान अब सस्ता हो गया है?A1: नहीं, रोजमर्रा का सामान और होटल, फ्लाइट जैसी सेवाएं सस्ती हुई हैं। कुछ शौक और विलासिता की चीजों पर 40% स्लैब लागू हुआ है।
Q2: GST के कितने स्लैब हैं?
A2: अब सिर्फ 2 स्लैब हैं – 5% और 18%।
Q3: किन चीजों पर टैक्स घटा है?
A3: घी, पनीर, दूध, आटा, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, बर्तन, बच्चों का सामान, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस, फ्लाइट और होटल, सिनेमा टिकट।
Q4: लग्जरी आइटम्स पर कितना टैक्स लगेगा?
A4: शौक और विलासिता की चीजों पर 40% टैक्स लगाया गया है।
TagsGSTGST CouncilGST SlabGST NewsGST UpdateGST Rate CutGST 2025GST IndiaGST SystemGST Council Meeting
Rewa Riyasat News
2013 में स्थापित, RewaRiyasat.Com एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो पाठकों को तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक की भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है।
Next Story




