राष्ट्रीय

GST Collection 2022: जीएसटी कलेक्शन ने पांचवीं बार बनाया रिकॉर्ड, फरवरी 2021 के मुकाबले 18% अधिक

GST Collection 2022
x
GST Collection 2022: जीएसटी कलेक्शन ने पांचवीं बार बनाया रिकॉर्ड बनाया है।

GST Collection February 2022: फाइनेंस मिनिस्ट्री के अनुसार, फरवरी में गुड्स एंड सर्विस टैक्स कलेक्शन (Goods and Service Tax Collection) 1.33 लाख करोड रुपए से अधिक रहा। यह सालाना आधार पर फरवरी 2021 के मुकाबले 18% अधिक है। लेकिन यह जनवरी 2022 की तुलना में कम है।

जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा

जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) का आंकड़ा पांचवीं बार 1.30 लाख करोड़ के पार रहा है। फरवरी में क्लेक्शन कम रहा है लेकिन यह रोजाना के आधार पर जनवरी से अधिक ही है। फरवरी में 28 दिन होने के कारण रोजाना 4750 करोड़ों रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ। वहीं जनवरी का आंकड़ा देखें तो जनवरी में 31 दिन थे।जनवरी में हर दिन औसतन कलेक्शन 4,464.32 करोड रुपए रहा।

1,33,026 करोड़ के कलेक्‍शन में केंद्रीय जीएसटी 24,435 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 30,779 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 67,471 करोड़ रुपये और उपकर 10,340 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र किए गए 638 करोड़ रुपये सहित) है।

तीसरी लहर के कारण हुआ प्रभावित

फरवरी महीने में जीएसटी कलेक्शन कोविड-19 वायरस की तीसरी लहर के कारण बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। जनवरी 2022 में जीएसटी संग्रहण 1,40,986 करोड रुपए था। इस तरह फरवरी का कलेक्शन पिछले महीने के मुकाबले कम रहा। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि फरवरी 2022 में सकल जीएसटी राजस्व 1,33,026 करोड रुपए रहा।

2022 का जीएसटी संग्रह

GST Collection of 2022: फरवरी 2022 का जीएसटी संग्रह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 18% अधिक है। फरवरी 2020 के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन 26% अधिक है। मंत्रालय के अनुसार 28 दिन का महीना होने के कारण आमतौर पर फरवरी में जनवरी की तुलना में कम राजस्व मिलता है।

बीते 7 महीनों का जीएसटी कलेक्शन

  • जुलाई 2021…1.16 लाख करोड़
  • अगस्‍त 2021…1.12 लाख करोड़
  • स‍ितंबर 2021…1.17 लाख करोड़
  • अक्‍टूबर 2021…1.30 लाख करोड़
  • नवंबर 2021…1.31 लाख करोड़
  • द‍िसंबर 2021…1.29 लाख करोड़ से अधिक
  • जनवरी 2022…1.40 लाख करोड़
Next Story