राष्ट्रीय

Grow Lemon At Home: नीबू की बढ़ती कीमत के बीच आया बड़ा अपडेट, ढेर सारे पैसे कमाने का मिल रहा ऑफर

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
18 April 2022 7:10 PM IST
Updated: 2022-04-18 13:50:21
Grow Lemon At Home: नीबू की बढ़ती कीमत के बीच आया बड़ा अपडेट, ढेर सारे पैसे कमाने का मिल रहा ऑफर
x
Grow Lemon At Home:नीबू की बढ़ती कीमत के बीच आया बड़ा अपडेट, ढेर सारे पैसे कमाने का मिल रहा ऑफर! Amidst the rising price of lemon, a big update comes, offers to earn a lot of money

नीबू। अपनी औषधी गुणों के चलते नीबू हर किसी की पसंद होता है। खास तौर से गर्मी के दिनों में तो नीबू पानी मानों पेट के लिए किसी अमृत से कंम नही। लेकिन नीबू के बढ़ते दाम तथा अच्छे नीबू न मिल पाने के चलते लोगो को इसका सही स्वाद नही मिल पाता है। इस तरह की समस्या को आप दूर कर सकते है।

घर के गमले में लगाए नीबू

नीबू के तरह-तरह की किस्मों को तैयार करने वाले एक्सपाटों का कहना है कि अगर नीबू का स्वाद लेना है और पैसे भी बचाने है तो आप घर की बालकानी एंव छत पर भी नीबू तैयार कर सकते है। इसके लिए 18 इंच का गमला आपकों लेना होगा। जिससे नीबू के पौधों की जड़े अच्छी तरह से फैल सकें।

अच्छे पौधों का करे चयन

नीबू की अच्छी पैदावार अगर लेनी है तो अच्छे क्वालिटी के नीबू के पौधो का रोपड़ करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि जिन पौधों में ज्यादा फूल हो उन पौधों का ही रोपड़ करना चाहिए। इससे ज्यादा फल आते है।

ऐसे करें देखभाल

नीबू के पौधे जिन स्थानों में लगाए वहां का स्थान समतल हो तथा सूर्य की रोशनी पौधों पर पड़े। नीबू के पौधे के लिए पानी ज्यादा नही चाहिए, ऐसे में दो से तीन दिन में पानी डाले। पौधों के रोपड़ के सवा माह बाद ही गोबर की हल्की खाद उसमें डाले। इससे पौधा अच्छी तरह से तैयार हो सकेगा और उसमें अच्छे फल आएगें।

Next Story