
वीर चक्र से सम्मानित हुए ग्रुप कैप्टन अभिनंदन

पाकिस्तान में घुस कर उसके लाड़कू विमान को ध्वस्त करने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन (Group Captain Abhinandan) के शौर्य का भारत सरकार ने सम्मान किया है। सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीर चक्र देकर सम्मानित किए। अभिनंदन के सम्मान के दौरान राष्ट्रपति भवन तालियों से गूंज उठा।
Delhi: Wing Commander (now Group Captain) Abhinandan Varthaman being accorded the Vir Chakra by President Ram Nath Kovind, for shooting down a Pakistani F-16 fighter aircraft during aerial combat on February 27, 2019. pic.twitter.com/vvbpAYuaJX
— ANI (@ANI) November 22, 2021
एयर स्ट्राइक के अभिनंदन रहे है हीरो
दरअसल बालाकोट एयर स्ट्राइक के अभिनंदन हीरो रहे है और उन्होने 2019 में पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में ध्वस्त कर दिया था। उस समय वे वायुसेना में विंग कमांडर थे। ज्ञात हो कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें कई आतंकी मारे गए और उनके ठिकाने तबाह हुए थे। इसके बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया था।
पाकिस्तानी सेना के हाथ लग गए थे अभिनंदन
कश्मीर के पुलवामा में हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने अगले दिन यानी 27 फरवरी को कुछ एफ-16 विमानों को कश्मीर में भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए भेजा था।
पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय एयरस्पेस में घुसपैठ कर हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना के जबाजों ने अपने मिग-21 और मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया था। मिग-21 के पायलट अभिनंदन ने डॉग फाइट में पाक विमान को मार गिराया था। इस दौरान भारतीय विमान पीओक में जा गिरा और पाकिस्तानी सैनिकों ने अभिनंदन को पकड़ लिया था। 1 मार्च को भारत सरकार ने उन्हें छुड़ाया था।




