राष्ट्रीय

Greenfield Expressway: देश में तैयार हो रहा है 10000 KM का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, फटाफट जाने किस जिले से होकर गुजरेगा ये Expressway

Greenfield Expressway
x

Greenfield Expressway

Greenfield Expressway: नितिन गडकरी ने कहा कि विभिन्न वित्त पोषित मॉडलों के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHI ने 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।

Greenfield Expressway: देश में परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नितनई परियोजनाएं स्वीकृत हो रही हैं। सरकार इन पर कई लाख करोड़ रुपए खर्च भी कर रही है। हाल के दिनों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार देश भर में 4.5 लाख करोड़ रुपए की लागत से कई ग्रीन पेड़ एक्सप्रेसवे परियोजना का निर्माण करवा रही है। उन्होंने बताया कि इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 10000 KM होगी।

NHI ने कमाए 70000 करोड़ Greenfield Expressway Kya Hai

नितिन गडकरी ने कहा कि विभिन्न वित्त पोषित मॉडलों के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHI ने 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। आगे की योजना के अनुसार इन पैसों को राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण में खर्च किया जाएगा। भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा की सरकार ने देशभर में 65000 किलोमीटर के राजमार्ग विकास की भारतमाला परियोजना की परिकल्पना की है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बहुत जल्दी यह मूर्ति रूप लेकर भविष्य के आयामों को तय करेगा।

उन्होंने चर्चा करते हुए भारतमाला परियोजना की परिकल्पना पर कहा कि इसके पहले चरण का शुभारंभ 34800 किलोमीटर की सड़कों से किया जाएगा। वही 4.5 लाख करोड़ रुपए की लागत से 10000 किलोमीटर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या बढ़ी What Is Greenfield Expressway

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। अगर बात वर्ष 2014 की करें तो उस समय देश में राष्ट्रीय राजमार्ग 91000 किलोमीटर के आसपास थी। लेकिन आज राष्ट्रीय राजमार्ग के लगभग 1.45 लाख किलोमीटर बनकर तैयार हो चुके हैं। लोगां की यात्रा सुगम बनाने के लिए सरकार आज भी निरंतर प्रयास कर रही है।

Next Story