राष्ट्रीय

IPS Transfer List 2022: सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 16 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, फटाफट से जानें आपके शहर में कौन आया?

IPS Mukesh Jain Transfer News
x
UP IPS Transfer List 2022: प्रशासनिक कसावट लाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।

UP IPS Transfer List 2022: प्रशासनिक कसावट लाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश के 3 बड़े शहरों में गाजियाबाद आगरा और प्रयागराज में जहां पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू कर दी गई है। वही 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। कमिश्नरेट तैनात वाले जिलों में कई अधिकारियों को ट्रांसफार्मर नई व्यवस्था बनाने पुरजोर प्रयास किया गया है। वही गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी के आयुक्तों को भी बदला गया है।

आईपीएस अधिकारियों की देखें ट्रांसफर लिस्ट

  • अशोक मुथा जैन को एडीजी, प्रतीक्षारत डीजीपी मुख्यालय से पुलिस आयुक्त वाराणसी बना दिया गया है।
  • आलोक सिंह को पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से एडीजी, डीजीपी मुख्यालय बना दिया गया है।
  • ए.सतीश गणेश को पुलिस आयुक्त, वाराणसी से एडजी, डीजीपी मुख्यालय बनाया गया है।
  • लक्ष्मी सिंह को आइजी, लखनऊ रेंज से पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर बनाया गया।
  • अजय मिश्रा को आइजी, प्रतीक्षारत डीजीपी मुख्यालय से पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद बना दिया गया।
  • डॉ. प्रीतिंदर सिंह को आइजी, कारागार प्रशासन लखनऊ से पुलिस आयुक्त, आगरा बनाया गया है।
  • रमित शर्मा को आइजी, बरेली रेंज से पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया गया।
  • तरुण गाबा को सचिव, गृह विभाग से आइजी, लखनऊ रेंज बनाया गया है।
  • डा.राकेश सिंह को आइजी, प्रयागराज रेंज से आइजी बरेली रेंज बनाया गया है।
  • चंद्र प्रकाश द्वितीय को आइजी, एसएसएफ लखनऊ से आइजी, प्रयागराज रेंज बना दिया गया।
  • मुनिराज जी को एसएसपी गाजियाबाद से एसएसपी आयोध्या बनाया गया।
  • प्रशांत वर्मा को एसएसपी अयोध्या से एसपी बहराइच बनाया गया है।
  • केशव कुमार चौधरी को एसपी बहराइच से अपर पुलिस आयुक्त पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया।
  • शैलेश पांडेय को एसएसपी प्रयागराज से एसएसपी मथुरा बनाया गया।
  • अभिषेक यादव को एसएसपी मथुरा से एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।
  • प्रभाकर चौधरी को एसएसपी आगरा से सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर बना दिया गया।
Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story