राष्ट्रीय

Government Salary Hike 2023: कर्मचारियों की सैलरी में होने वाला है बंपर इजाफा, सरकार बढ़ाने वाली है Minimum Salary Limit

Indigo Airlines Salary Hike News
x
Government Salary Hike 2023: नए वर्ष में सरकार कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है।

Government Salary Hike 2023: नए वर्ष में सरकार कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसका सीधा लाभ कर्मचारियों के साथ ही पेंशन धारियों को भी प्राप्त होगा। क्योंकि सरकार ने निश्चित किया है मिनिमम सैलेरी लिमिट को बढ़ाया जाए। मिनिमम सैलेरी लिमिट बढ़ने से कर्मचारियों को फायदा होगा ही साथ में पेंशन धारियों को भी इसका लाभ कई रूपों से मिलेगा।

कर्मचारियों पर मेहरबान है सरकार

इन दिनों देश तथा राज्य की सरकारें कर्मचारियों का विशेष ख्याल रख रही हैं। एक ओर जहां धड़ाधड़ प्रमोशन के साथ ट्रांसफर की लिस्ट जारी की जा रही है वहीं साथ में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की चर्चा जोरों पर है। लेकिन इसी बीच सरकार ने कुछ ऐसे संकेत दिए हैं जिससे पता चलता है कि कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। वर्ष 2023 कर्मचारियों की कमाई में बढ़ोतरी करने वाला वर्ष साबित होने वाला है।

कितना होगा इजाफा

सरकार कर्मचारियों की मिनिमम सैलेरी लिमिट को बढ़ाने जा रही है। बताया गया है कि अगर किसी कर्मचारी की मिनिमम सैलेरी 15000 रुपए है तो उसे बढ़ाकर सीधे 21000 रुपए कर दिया जाएगा।

एक झटके में 6000 रुपए की बढ़ोतरी सरकार द्वारा कर्मचारी की सैलरी में किया जायेगा। इसी तरह सरकार द्वारा निर्धारित किया जाएगा कि वर्तमान सैलरी में अलग-अलग क्राइटेरिया के कर्मचारी हैं। किसकी सैलरी में कितना इजाफा होगा इस पर विचार किया जाएगा।

2014 में बढ़ाई गई थी लिमिट

जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में सरकार ने मिनिमम सैलेरी लिमिट में इजाफा किया था। उसके बाद कर्मचारियों द्वारा लगातार मांग की तेज आती रही।फिलहाल सरकार ने एक बार फिर मिनिमम सैलरी में इजाफा करने का प्लान बनाया है। जिसका लाभ पेंशन धारियों के साथ ही कर्मचारियों को ही प्राप्त होगा।

Next Story