राष्ट्रीय

बिन ब्याज किसानो को सरकार दे रही ₹300000 तक का लोन, जानें योजना से जुडी A to Z जानकारी

farmers scheme
x
Chhattisgarh Kisan Yojana: किसानों को मजबूत करने छत्तीसगढ़ सरकार एक जबरदस्त योजना लेकर आई है।

किसानों को मजबूत करने छत्तीसगढ़ सरकार एक जबरदस्त योजना लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को अब बिना ब्याज के 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। किसानों को केवल आवेदन करना है। आवेदन में यह बताना होगा कि वह किस खेती के लिए यह 3 लाख ले रहे हैं। इतना बताने के बाद किसानों को बड़ी ही सहजता से उनके खाते में 3 लाख रुपए भेज दिए जाएंगे। किसान उन पैसों का उपयोग खेती में करें। जैसे ही उपज प्राप्त हो वह उससे अपनी ऋण की राशि जमा कर सकता है।

क्या है सरकार का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान करते हुए कहा है कि प्रदेश में उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को बिना ब्याज के लोन दिया जाएगा। बिना ब्याज का यह लोन प्राप्त करने के लिए किसानों को मात्र आवेदन करना होगा। सरकार का उद्देश्य है कि उद्यानिकी फसलों में किसानों के कौशल को निखारने के लिए आर्थिक तौर पर सहयोग किया जाए।

अभी तक केसीसी के माध्यम से किसानों को लोन मिल रहा था जिसमें काफी कम ब्याज किसने से लिया जाता था। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए अब बिना ब्याज के किसानों को 300000 रुपए का ऋण देने की व्यवस्था कर दी है।

किन फसलों के लिए मिलेगा

बताया गया है कि यहां बिना ब्याज का ऋण किसानों को बागवानी फसलों की खेती पर मिलेगा। जो भी किसान मक्का मूंगफली तथा अन्य बागवानी फसलों की खेती करने पर यह ऋण प्राप्त किया जा सकता है।

हमें उद्यानिकी फसलों का क्षेत्रफल लगभग 834.31 हेक्टेयर है। इसमें करीबन 11236 मेट्रिक टन उत्पादन हो रहा है। उद्यानिकी फसलों की बढ़ती पैदावार और किसानों की रुचि को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सरकार के दृष्टिकोण पर गौर करें तो पता चलता है की किसान जब उत्पादन करने में पीछे नहीं है तो सरकार उन्हें सुविधा देने में पीछे कैसे हट सकती है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story